scriptगणेश चतुर्थी पर गजानन को चढ़ाएं राशिनुसार चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना | offer these things to lord ganesha according to your zodiac | Patrika News

गणेश चतुर्थी पर गजानन को चढ़ाएं राशिनुसार चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना

locationनई दिल्लीPublished: Sep 07, 2018 02:52:56 pm

Submitted by:

Soma Roy

गणेश चतुर्थी के दिन दूर्वा को इन चीजों में मिलाकर चढ़ाएं, साथ ही राशिनुसार लगाएं भोग

lord ganpati

गणेश चतुर्थी पर गजानन को चढ़ाएं राशिनुसार चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना

नई दिल्ली। इस गणेश चतुर्थी पर गुरू स्वाति योग बन रहा है। ऐसे में ये बहुत शुभ फलदायी है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस दिन ज्यादा लाभ के लिए आप राशिनुसार गणेश जी को चीजें चढ़ाएं।
1.मेष राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी को 11 दूर्वा गंगाजल में डूबोकर चढ़ाएं। साथ ही एक भोजपत्र पर ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से रुपए-पैसों की दिक्कत दूर हो जाएगी। साथ ही घर में समृद्धि आएगी।
2.वृषभ राशि के लोगों को इस दिन गणपति को सफेद फूल, मावे का लड्डू और नौ दूर्वा चढ़ानी चाहिए। इससे वृषभ जातकों के रुके हुए काम बन जाएंगे। इसके अलावा उन्हें नौकरी एवं बिजनेस में कामयाबी मिलेगी।
3.मिथुन राशि के व्यक्तियों को इस दिन गजानन को दूर्वा की माला बनाकर चढ़ानी चाहिए और गुड़ का भोग लगाना चाहिए इससे आपके जीवन में भी मिठास घुल जाएगी और सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
4.कर्क राशि के जातकों को इस दिन लंबोदर को सफेद आंकड़े के फूलों की माला बनाकर अर्पित करनी चाहिएह। माला में 21 गांठों वाली दूर्वा भी साथ में बांधनी चाहिए। इसके अलावा गणपति को मोदक और मक्खन का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
5.सिंह राशि के लोगों को गुड़ की 11 गोली बनाकर गणेश जी को चढ़ाएं। साथ ही 108 दूर्वा को सिंदूर में डूबोकर अर्पित करें। इससे व्यक्ति का संपूर्ण विकास होगा।

6.कन्या राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन मंदिर में हरे मूंग एवं गुड़ का दान करना चाहिए। आप चाहे तो इसे गणेश जी को भोग भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप श्री वक्रतुंडाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको नए कार्य की शुरुआत में सफलता मिलेगी।
7.तुला राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन सवा किलो बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। साथ ही 21 गांठों की दूर्बा चढ़ाएं। इसके अलावा गणेश स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से आपको मनोवांछितफल की प्राप्ति होगी।
8.वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग से रंगे हुए चावल चढ़ाना चाहिए। अगर इसकी संख्या 108 हो तो ज्यादा बेहतर होगा। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

9.धनु राशि वालों को गणेश जी को हल्दी में डूबोकर दूर्वा चढ़ानी चाहिए। इस दौरान श्री गणाधिपतये नम: और श्री गजवकत्रम नमो नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और समाज में सम्मान मिलेगा। जबकि मकर राशि वालों को इस दिन गणपति को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही गणपति का अर्थवशीर्ष का पाठ करना चाहिए।
10.कुंभ राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग का सिंदूर चढ़ाएं। इस दिन हाथी को मोदक या गुड़ की रोटी खिलाना भी शुभ होगा। वहीं मीन राशि वालों को हल्दी की जड़ पर आठ बार ऊं गं गं गं गं गं श्री गजाय नम: लिखकर भगवान गणेशजी के मस्तक पर अर्पण करें। साथ ही पीले रंग के धागे में पीले पुष्प व दूर्वा की माला बनाकर पहनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो