scriptशुक्रवार को मां लक्ष्मी को चढ़ा दें ये दो चीजें, बरसेगा धन | offer these two special things to goddess laxmi, it will make you rich | Patrika News

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को चढ़ा दें ये दो चीजें, बरसेगा धन

locationनई दिल्लीPublished: Feb 22, 2019 10:46:35 am

Submitted by:

Soma Roy

आज के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से देवी प्रसन्न होती हैं।
मां लक्ष्मी को दक्षिणावर्ती शंख चढ़ाना भी लाभकारी होता है।
मनोकामना की पूर्ति के लिए गुलाब के पांच पुष्प चढ़ाने चाहिए।

shukrwar ke asan upay

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को चढ़ा दें ये दो चीजें, बरसेगा धन

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना के साथ उन्हें कुछ विशेष वस्तुएं चढ़ाने से पूजा का दोगुना लाभ मिलेगा। इससे देवी मां प्रसन्न होने के साथ आपकी आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी। साथ ही अन्य समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी।
भांग से अब नहीं चढ़ेगा नशा बल्कि बीमारियां होंगी ठीक, ऐसे करें इस्तेमाल

1.पंडित रवि दुबे के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को दक्षिणावर्ती शंख और पांच पीली कौड़ियां चढ़ाने से देवी प्रसन्न होती हैं। इससे धन की वृद्धि होती है।
2.मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार की शाम को ओम श्री श्रीय नम: मंत्र का 108 बार जप करें। इस मंत्र को पढ़ने से पहले देवी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीया जरूर जलाएं।
3.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने एवं पांच कन्याओं को भोग लगाने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। इससे घर में समृद्धि आती है।

काली मां के सामने कर लें ये छोटा-सा उपाय, दुश्मन बाल भी नहीं कर पाएगा बांका
4.अगर किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो उन्हें आज के दिन श्रृंगार की वस्तुएं दान करनी चाहिए। साथ ही बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे आपके ग्रह की स्थिति ठीक हो जाएगी।
5.वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से बचने के लिए “ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकालीदुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा ” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा।

6.जो अमीर बनना चाहते हैं उन्हें आज के दिन लक्ष्मी यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। आप चाहे तो भोजपत्र पर भी यंत्र को बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए पहली लाईन के तीन खानों में 11,6,13 ये संख्याये लिखी जाती है। मध्य की लाईन में 12,10, 8 संख्या होनी चाहिए। तथा अन्त की लाईन में 07,14,9 संख्या लिखी जाती है।
7.शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए चांदी या श्वेत धातु में मूंगा मढ़वा तर्जनी उंगली में धारण करें। इससे ग्रह मजबूत बनेगा।

8.शुक्रवार के दिन गुलर की जड़ को सफेद कपड़े में बांध कर व सफेद धागे में बांध कर गले या बांह में धारण करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
पिता बनने में हैं अक्षम तो गाय का घी मिलाकर करें इस जड़ी बूटी से मालिश, होंगे फायदे

9.शुक्रवार के दिन रोज कौए को चावल खिलाने से भाग्य बलवान होता है। इससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।
10.आज के दिन देवी मां को पांच गुलाब का फूल चढ़ाएं और स्फटिक की माला से उनके किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो