दस का दम

शिव जी पर चढ़ा दें ये छोटा-सा फूल, दूर होगी रुपए-पैसों की दिक्कत

मकर संक्रांति के दिन शिवलिंग पर शहद समेत इन चीजों को चढ़ाने से जीवन में खुशहाली आएगी।

Jan 15, 2019 / 01:36 pm

Soma Roy

शिव जी पर चढ़ा दें ये छोटा-सा फूल, दूर होगी रुपए-पैसों की दिक्कत

नई दिल्ली। मकर संक्रांति पर यूं तो सूर्य देव की पूजा की जाती है, लेकिन इस दिन शिव जी की आराधना से भी लाभ होते हैं। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान मिलने के साथ धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। तो कौन-से हैं वो खास उपाय जिनसे भोलेनाथ को किया जा सकता है प्रसन्न आइए जानते हैं।
1.भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उन्हें लाल व सफेद आंकड़े के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

2.जिन लोगों को संतान प्राप्ति में दिक्कत आ रही है उन्हें आज के दिन जौ चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी पार्वती को लाल चुन्नी ओढ़ानी चाहिए।
3.जो लोग धन-धान्य की बढ़ोत्तरी चाहते हैं उन्हें मकर संक्रांति के दिन शिव जी को गेंहूं अर्पित करना चाहिए। इससे आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

4.अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़ा होता रहता है और आप घर में खुशहाली चाहते हैं तो शहद और दूध चढ़ाएं। इससे घर का महौल सकारात्मक होगा।
5.मकर संक्रांति पर शिवलिंग पर चीजें चढ़ाने से न सिर्फ समृद्धि आती है, बल्कि इससे बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। अगर किसी को टीबी रोग है तो उन्हें शिवलिंग पर शहद चढ़ाना चाहिए।
6.अगर कोई शारीरिक रूप से कमजोर है तो उन्हें संक्रांति पर शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी चढ़ाना चाहिए। इससे दुर्बलता दूर होगी।

7.भगवान शिव के अलावा विष्णु भगवान की पूजा करने से भी मकर संक्रांति पर शुभ फल मिलते हैं। इसलिए विष्णु जी को आज के दिन अलसी के फूल चढ़ाने चाहिए।
9.विष्णु भगवान को बेले का पुष्प अर्पित करने से जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही इससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

10.अगर शिव जी को शमी के पत्ते चढ़ाएं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। साथ ही शनि देव की कृपा से ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिलेगा।

Home / Dus Ka Dum / शिव जी पर चढ़ा दें ये छोटा-सा फूल, दूर होगी रुपए-पैसों की दिक्कत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.