scriptहोली 2019:- होली दहन के दिन हनुमान जी को अर्पण करें यह चीज़, हर मुसीबत से मिलेगी निजात | offer this thing to hanuman ji during holi pooja | Patrika News
दस का दम

होली 2019:- होली दहन के दिन हनुमान जी को अर्पण करें यह चीज़, हर मुसीबत से मिलेगी निजात

होली दहन के दिन यह खास उपाय करना आपको फायदा दिला सकता है।
इन उपायों से आपका जीवन हनुमान जी की कृपा से लाभान्वित होता है।

नई दिल्लीMar 14, 2019 / 10:09 am

नितिन शर्मा

नई दिल्ली। होली का पर्व धार्मिक तौर पर अत्यंत उपयोगी माना जाता है। इस दौरान जितना हो सके भगवान का स्मरण करें उतना ही लाभ मिलेगा। होली दहन के दिन कुछ विशेष प्रकार के उपाय एवं टोटके कर लेने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। अगर आप भी जीवन में समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं तो आपको होली दहन के दिन हनुमान जी की पूजा करने एवं कुछ खास चीजें उन्हे अर्पण करने से फायदा मिल सकता है।

1.होली दहन के दिन हनुमान जी को समक्ष कुछ खास चीजें अर्पण करने से आपका जीवन प्रत्येक प्रकार की समस्या से मुक्त होता है।

2.कहा जाता है कि हनुमान जी को यह खास चीज़ अर्पण करते समय आपके मन में हनुमान जी के प्रति एकाग्रता होनी बहुत जरूरी है।

3.होली दहन के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करने से आपका जीवन दोष मुक्त होता है और निश्चित तौर हर समस्या खत्म होती है।

4.हनुमान जी को पान चढ़ाते समय ध्यान रखें कि पान का पत्ता कटा या टूटा हुआ ना हो वरना आपको लाभ की जगह नुकसान हो सकती है।

5.पान में कत्था, गुलकंद. सौंफ, बुरा आदी ज़रूर डलवाएं और विधि- विधान से हनुमान का ध्यान करते हुए पान का बीड़ा उन्हे अर्पण कर दें।

यह भी पढ़ें

होली 2019:- होलाष्टक में नहीं करने चाहिए यह काम वरना पड़ जाएंगे किसी बड़ी मुसीबत में

6.हनुमान जी को पान के अलावा देसी घी की रोटी में बुरा मिलाकर उसका चुरा बना लें और अर्पण करें यह उपाय भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

7.होली दहन के दिन हनुमान जी का स्मरण करने वाले व्यक्ति को जल्दी ही उनकी कृपा मिलती है जिससे हर काम में सफलता मिलती है।

8.होली दहन के दिन हो सके तो एकांत में बैठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें क्योंकि होली का पर्व भगवान विष्णु से ही जुड़ा माना जाता है।

9.होली से एक सप्ताह पहले का समय होलाष्टक का होता है और यह अशुभ समय माना जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

10.ऐसे में जितना संभव हो उतना भगवान का ध्यान करें ऐसा करना शास्त्रों के अनुसार महत्वपूर्ण और लाभकारी बताया गया है।

Home / Dus Ka Dum / होली 2019:- होली दहन के दिन हनुमान जी को अर्पण करें यह चीज़, हर मुसीबत से मिलेगी निजात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो