script21 जनवरी को पड़ रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, करें ये खास उपाय | on monday it will be first moon eclipse of the year, know it's upay | Patrika News

21 जनवरी को पड़ रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, करें ये खास उपाय

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 03:47:51 pm

Submitted by:

Soma Roy

पौष पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने से दान-पुण्य का महत्व ज्यादा बढ़ गया है, इस दिन सफेद चीजों का दान लाभदायक होगा।

moon eclipse

21 जनवरी को पड़ रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, करें ये खास उपाय

नई दिल्ली। हाल ही में सूर्य ग्रहण के बाद अब 21 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। वैज्ञानिक भाषा में इसे सुपर ब्लड मून नाम दिया गया है। इसके मुताबिक सोमवार को चांद सामान्य से ज्यादा चमकदार और बड़ा दिखेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1.हालांकि ये चंद्रग्रहण महज अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में दिखाई देगा। मगर भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत सोमवार सुबह 10.11 बजे से होगी। जो कि 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। जबकि सूतन 20 जनवरी की रात 9 बजे से शुरू होगी।
2.विज्ञान के अनुसार ये एक अद्भुत खगोलीय घटना होगी। इसे वैज्ञानिकों ने सुपर ब्लड वूल्फ मून नाम दिया है।

3.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भी ये चंद्र ग्रहण खास है। क्योंकि सोमवार को पौष पूर्णिमा है और प्रयाग में महाकुंभ चल रहा है और हर पूर्णिमा को शाही स्नान किया जाता है। इस दिन ग्रहण के पड़ने से विशेष दान-पुण्य करना चाहिए।
4.चूंकि भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देखा इसलिए राशियों पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव नही पड़ेगा। मगर ज्योतिषविदों के अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय करने से अपनी किस्मत को चमकाया जा सकता है।
5.शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण पर गेंहू, धान, चना, मसूर दाल, गुड़, चावल,काला कम्बल, सफेद-गुलाबी वस्त्र, चूड़ा, चीनी एवं चांदी व स्टील की कटोरी में खीर दान करना लाभदायक होगा।

6.ग्रहण के समय वैसे तो सोना नहीं चाहिए, लेकिन अगर आप सामथ्र्यवान नहीं है तो आप बेड पर सीधे लेटकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इससे आप पर भगवान की कृपा होगी।
7.ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपने घर के पानी की टंगी या ड्रम में एक चांदी का सिक्का, 11 तुलसी के पत्ते एक हरे रंग के कपड़े में बांधकर डाल दें। ऐसा करने से पानी शुद्ध रहेगा। इस पानी से नहाने पर चंद्र दोष नहीं लगेगा।
8.चंद्र ग्रहण के समय सफेद वस्त्र पहनने एवं सफेद चीजों का दान करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही घर में समृद्धि आती है।

9.मत्स्य पुराण के अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद भगवान को सफेद पुष्प एवं चंदन चढ़ाने से लाभ होता है।
10.चंद्र ग्रहण के समय ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। इससे आपके सारे बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो