scriptFather’s Day 2019:- अपने पिता को गिफ्ट करें ये 10 तरह की चीज़ें, मानी जाती हैं बहुत शुभ | on this fathers day give these present to your father it brings positivity | Patrika News

Father’s Day 2019:- अपने पिता को गिफ्ट करें ये 10 तरह की चीज़ें, मानी जाती हैं बहुत शुभ

locationनई दिल्लीPublished: Jun 16, 2019 10:21:14 am

फादर्स डे पर पिता को गिफ्ट देने में आप वास्तु शास्त्र से जुड़ी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र से जुड़ी चीज़ों को गिफ्ट में देने से घर परिवार में पॉजिटिव एनर्जी विकसित होती है।
पॉजिटिव एनर्जी के विकास के साथ ही आर्थिक समस्याओं का भी जल्दी ही निदान होता है।

Father's Day 2019:- अपने पिता को गिफ्ट करें ये 10 तरह की चीज़ें, मानी जाती हैं बहुत शुभ

Father’s Day 2019:- अपने पिता को गिफ्ट करें ये 10 तरह की चीज़ें, मानी जाती हैं बहुत शुभ

नई दिल्ली। हर औलाद के जीवन में पिता का स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिस तरह मां के बिना समृद्ध परिवार की कल्पना करना मुश्किल हैं उसी तरीके से परिवार में पिता का भी स्थान उतना ही महत्वपूर्ण है। जिस तरीके से मां अपने बच्चों को लाड़ प्यार देती है उसी तरह पिता भी अपने बच्चों की भलाई के लिए सख़्त रवैया अपनाते हैं लेकिन उस सख़्ती के पीछे भी भरपूर प्यार होता है। ऐसे में बच्चों की भी उनके लिए कुछ जिम्मेदारियाँ हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इस फादर्स डे आप अपने पिता को किस नए अंदाज़ में खुश कर सकते हैं और इस दिन को उनके लिए खास बना सकते हैं।

1.उपहार में दिए जाने वाले तोहफों में अगर आप वास्तु शास्त्र से जुड़ी खास चीज़ों को शामिल करते हैं तो यह एक अलग और खास तरीका हो सकता है।

2.वास्तु शास्त्र के हिसाब से फादर्स डे पर पिता को मिट्टी का शो-पीस दे सकते हैं क्योंकि मिट्टी से बने शो पीस शुभ माने जाते हैं और इन्हे घर में रखने से वास्तु दोष का निवारण होता है।

3.आप अपने पापा को गणेश जी की मूर्ति भी उपहार में दे सकते हैं क्योंकि गणेश जी सुख और समृद्धि के देवता माने जाते हैं और उनकी तस्वीर घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

घर में रखें इन 10 में से कोई भी एक चीज, मां लक्ष्मी की हमेशा मिलेगी कृपा

happy father day

4.वहीं वास्तु के हिसाब से गिफ्ट में हाथी का जोड़ा भी दिया जा सकता है। अगर हाथी का जोड़ा पीतल या लकड़ी से बना है तो यह अधिक शुभ होता है।

5.वहीं आप चाहें तो अपने फादर को गिफ्ट में कपड़े भी दे सकते हैं। उपहार में कपड़े देना अच्छा माना जाता है इसके प्रभाव से जीवन में दुर्भाग्य का अंत होता है।

6.मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आकृति वाला चाँदी का सिक्का भी आप अपने पिता को गिफ्ट में दे सकते हैं इससे आपके पिता को आर्थिक समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है।

7.इसके अलावा आप अपने पिता को सुंदर फूलों का गुलदस्ता भी उपहार दे सकते हैं और इसमें लाल रंग के गुलाब के फूलों का अधिक प्रयोग करें।

गर्मियों में आम देखते ही ललचा जाता है मन तो हो जाएं सावधान, इन 10 बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

fathers day

8.आप अपने फ़ादर को एक अच्छा सा पर्स भी गिफ्ट दे सकते हैं वास्तु में माना जाता है कि पर्स गिफ्ट करने से पैसों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

9.वहीं आप फैमिली फोटो फ्रेम भी अपने पिता को तोहफे में दे सकते हैं इससे परिवार के लोगों में एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बढ़ता है।

10.वास्तु के हिसाब से आप फादर्स डे पर अपने पिता को हाथ की घड़ी भी उपहार में दे सकते हैं। इसे गिफ्ट में देना भी शुभ माना जाता है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो