दस का दम

Oscar 2020: ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें, जो आपको जाननी चाहिए

Oscar से जुड़ी 10 रोचक बाते जो बहुत कम लोग जानते हैं

Feb 10, 2020 / 02:13 pm

Vivhav Shukla

नई दिल्ली। 10 फरवरी 2020 को 92वां अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है। दुनियाभर में ये फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठि‍त अवॉर्ड है। ऑस्कर 2020 (Oscar) में ‘पैरासाइट’ (Parasite) को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है वहीं ‘जोकर’ के फीनिक्स को बेस्ट एक्टर और ‘जूडी’ की रिनी जैलवेगर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया है। आज हम आपको Oscar से जुड़ी 10 रोचक बाते बतानें जा रहे हैं। जो बहुत कम लोग जानते हैं।

Oscar 2020:गरीबी-भुखमरी पर बनी फिल्म जिसे सबने नकारा, अब मिला बेस्ट फिल्म का ऑस्कर

1- ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई साल 1929 में हुई थी। इस साल 92वां अवॉर्ड समारोह मनाया जा रहा है।
2- ऑस्कर के 92 सालों के इतिहास में अब तक केलव 5 औरतों को बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। जिनमें से सिर्फ एक महिला डायरेक्टर कैथरीन बिगेलोव ने ही ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता है।
3- ऑस्कर में फिल्म ‘बेन-हर’, ‘टाइटेनिक’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग’ को 11-11 ऑस्कर मिले थे। वहीं ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ को सभी कैटेगरी में अवार्ड मिला था। ये अब तक सिर्फ एक बार ही हुआ है।
4- साल 1939 में रिलीज हुई फिल्म ‘गॉन विद द विंड’ उस दौर की सबसे लंबी अवधि की फिल्म था। उस वक्त इसे बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म 234 मिनट की है।
5- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पुरुष कैटेगरी में नॉमिनेशन की औसत उम्र 71 साल है। वहीं अभिनेत्री के ये 40 साल है। इस साल इस कैटेगरी में चुने जाने वाले 56 साल के ब्रैड पिट सबसे युवा हैं।
6- एक्टिंग कैटेगरी में साल 2020 में सिंथिया एरिवो अकेली ब्लैक अभिनेत्री हैं जिन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है । इस साल 20 अभिनेत्रियों का नॉमिनेशन हुआ है उनमें 19 अभिनेत्रियां श्वेत है।साल 2019 तक सिर्फ एक ब्लैक एक्ट्रेस ने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता है।
7- 87 साल के संगीतकार जॉन विलियम्स को 52वीं बार नॉमिनेशन मिला है। इस साल भी उन्हें स्टार वार्स: द राइज़ ऑफ़ स्काईवॉकर के लिए नॉमिनेशन मिला है।जॉन पहले ऐसे जीवित शख़्स हैं जिनको सबसे अधिक बार नॉमिनेशन मिलने का रिकॉर्ड है।
8- ऑस्कर के इतिहास में आज के तक सबसे अधिक नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म ‘टाइटेनिक’ है। इस फिल्म को 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। जिनमें से 11 इसने अपने नाम किया था।
9- नेटफ्लिक्स की फ़िल्मों को इस साल 20 से अधिक नॉमिनेशन मिले हैं. इनमें मैरिज स्टोरी, द आइरिश मैन और द टू पोप्स शामिल हैं।

10 – पीटर फिंच एकमात्र ऐसे एक्टर थे जिन्हें मरणोपरांत अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद डार्क नाइट’ के लिए हीथ लेजर को भी उनके मरने के बाद ही अवार्ड मिला था।

Home / Dus Ka Dum / Oscar 2020: ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें, जो आपको जाननी चाहिए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.