scriptबुढ़ापे के असर से रहना है कोसों दूर तो रोजाना खाएं पपीता, होंगे ये 10 फायदे | papaya is beneficial for skin and other diseases,it can rejuvenate you | Patrika News

बुढ़ापे के असर से रहना है कोसों दूर तो रोजाना खाएं पपीता, होंगे ये 10 फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Jul 29, 2019 12:57:44 pm

Submitted by:

Soma Roy

Ppapaya Health Benefits : पपीते में पेप्सीन नामक एंजाइम होता है, ये मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाता है
पपीते में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं

papaya benefits
नई दिल्ली। यूं तो पपीता ( papaya ) खाना पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे आंतों की गंदगी बाहर निकल जाती है। मगर क्या आपको पता है पपीते का सेवन आपको लंबे समय तक जवां रखने में भी मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और दूसरे पौष्टिक तत्व शरीर को पोषण देते हैं। इससे स्किन, आंखों आदि की बीमारियां भी दूर होती हैं।
1.पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करते हैं। इससे कील-मुंहसों और अन्य त्वचा रोगों से छुटकारा मिलता है।

तांबे के जग में पानी पीने से पेट की दिक्कत ही नहीं कैंसर से भी मिलेगा छुटकारा
2.पपीते में एंटी एजिंग तत्व होते हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से बुढ़ापे का असर जल्दी नहीं होता है। इससे स्किन की टाइटनेस बनी रहती है।

3.पपीता बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। इससे खून भी साफ रहता है।
4.पपीते में पेप्सीन एंजाइम प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। ये एक प्रकार का पाचक रस है। इसे रोजाना खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है।

5.एक पपीते में 120 कैलोरी होती है। इसमें फैट न के बराबर होता है। इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए पपीता खाना फायदेमंद होता है।
papite ke fayde
6.पपीते में आयरन और विटामिन ए होता है। ये शरीर को ताकतवर बनाता है। इसलिए महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करना चाहिए। इससे दर्द कम होता है।

7.पपीते में विटामिन सी होता है। ये स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्वचा चमकदार बनती है। ये रंगत को निखारने का भी काम करता है।
8.जिनका पेट साफ नहीं होता है उन्हें रोजाना 100 से 200 ग्राम पपीता खाना चाहिए। इससे आंतों में चिपकी गंदगी दूर हो जाएगी।

9.पपीते में विटामिन ए भी काफी मात्रा में पाया जाता है। ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की समस्या से भी राहत मिलती है।
10.पपीता खाने से बाल भी मजबूत होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। इससे रुखापन और रूसी की समस्या भी खत्म होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो