दस का दम

ताबीज में भरकर बांध लें मोरपंख, राहु दोष से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोरपंख के टोटके से रुपए-पैसों समेत अन्य दिक्कतें भी दूर होती हैं।

Jan 19, 2019 / 01:42 pm

Soma Roy

ताबीज में भरकर बांध लें मोरपंख, राहु दोष से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। जिन लोगों की कुंडली में राहु खराब स्थिति में होता है, उन्हें जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इससे उनका काम नहीं बनता है। न ही भाग्य का साथ मिलता है। इससे रुपए-पैसों की भी दिक्कतें आती हैं। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए मोरपंख का उपाय बहुत कारगर साबित होता है। ये दूसरी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
1.जिन लोगों की कुंडली में राहु दोष है उन्हें एक ताबीज में मोरपंख बांधकर अपने दाहिने बाजू में पहनना चाहिए। इससे दोष खत्म हो जाएगा।

2.अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं या मनवांचित पार्टनर चाहते हैं तो रोजाना करीब 40 दिनों तक राधा-कृष्ण जी को एक मोरपंख चढ़ाएं। इससे उनकी आप पर कृपा होगी।
3.कई लोग मेहनत के बावजूद आगे नहीं बढ़ पाते हैं, इसकी वजह उनके घर का वास्तु दोष हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखें। साथ ही दो मोरपंख रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा।
4.मोरपंख शत्रुओं से बचाने का भी काम करता है। अगर मोर पंख पर हनुमान जी को लगाए गए सिंदूर से अपने दुश्मन का नाम लिखा जाए और इसे एक दिन के लिए अपने पूजा स्थान पर रखा जाए। इसके बाद अगले दिन इसे नदी में प्रवाहित कर दिया जाए तो आपका दुश्मन आपके सामने घुटने टेक देंगे।
5.कई बार नजर लगने की वजह से भी लोगों की तरक्की रुक जाती है। इसलिए अपने घर के मुख्य द्वार या ऐसी जगह मोरपंख रखें, जहां लोगों की नजर पड़े। ऐसा करने से नजरदोष खत्म हो जाएगा।
6.अगर आपके बच्चे का मन स्टडी में नहीं लग रहा है तो उसकी किताबों में मोर पंख रख दें। इससे किताब खोलने पर बच्चे की एकाग्राशक्ति बढ़ेगी। इससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा।
7.अगर घर में कलेश होता रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपने पूजा के स्थान पर धर्म ग्रंथों के बीच में मोर पंख रख दें। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में खुशहाली आती है।
8.जो लोग घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं उन्हें पूजा स्थान पर कृष्ण भगवान की मूर्ति के साथ मोरपंख रखना चाहिए। साथ ही उन्हें रोजाना धूप-दीप दिखाना चाहिए।

9.अगर आपको बिजनेस में नुकसान हो रहा है या बेवजह पैसा खर्च हो रहा है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए अपने घर एवं दुकान की पूर्व दिशा में मोरपंख रखें। ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म होगी।
10.अगर आपके काम में अड़चनें आ रही हैं तो आप पूजा करते समय हाथ में मोरपंख लेकर बजरंगबली का कोई सिद्ध मंत्र पढ़ें। अब प्रत्येक मंत्र के जाप के बाद मोरपंख पर फूंके। ऐसा करीब 11 बार करें। अब किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाने से पहले उस मोरपंख को छू लें। इससे आपका काम बन जाएगा।

Home / Dus Ka Dum / ताबीज में भरकर बांध लें मोरपंख, राहु दोष से मिलेगा छुटकारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.