scriptशौक बड़ी चीज है तभी तो मोदी रखते हैं डेढ़ लाख का पेन, लिस्ट में शामिल हैं और भी महंगी चीजें | Patrika News
दस का दम

शौक बड़ी चीज है तभी तो मोदी रखते हैं डेढ़ लाख का पेन, लिस्ट में शामिल हैं और भी महंगी चीजें

10 Photos
6 years ago
1/10

पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से आज हर कोई प्रभावित है। फिर चाहे वो उनके बोलने का अंदाज हो या तुरंत निर्णय लेने की क्षमता। ये सभी गुण लोगों को उनकी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा मोदी अपने मंहगे शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें कीमती पेन्स इक्कट्ठा करना पसंद है।

2/10

नरेद्र मोदी को बचपन से ही फाउंटेन पेन कलेक्ट करने का शौक रहा है। बाद में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने महंगे पेन्स का कलेक्शन शुरू कर दिया। आज पीएम मोदी के पास जो पेन है उसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपए है।

3/10

इस पेन का नाम माउंट ब्लॉक है। ये जर्मनी का फेमस ब्रांड है। पेन का नाम यूरोप में बने पहाड़ों पर रखा गया है। इस पेन का इस्तेमाल बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, धर्म गुरू दलाई लामा और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा आदि मशहूर लोग करते हैं।

4/10

मोदी को पेन के अलावा घड़ी, चश्मे, कपड़े आदि का भी शौक है। पीएम अपने चश्मों को लेकर बहुत चूजी हैं। उन्हें इसका फ्रेम चुनने में काफी वक्त लगता है। वो जो चश्मे यूज करते हैं, उनमें ज्यादातर बुल्गारी ब्रांड के होते हैं। ये इटली की कंपनी है। इस एक चश्मे की कीमत करीब 30 से 40 लाख रुपए होती है।

5/10

पीएम मोदी अपने घड़ी को लेकर भी बहुत ध्यान देते हैं। उनके मुताबिक घड़ी ऐसी होनी चाहिए जो उनकी पर्सनाल्टी को सूट करे। इसलिए वो मोवादो ब्रांड की घड़ी पहनते हैं। यह स्विट्जरलैंड की कंपनी है। इन घड़ियों की कीमत 39-40 हजार से शुरू होकर कई लाख रूपए तक है।

6/10

देशभर के युवाओं की तरह पीएम मोदी भी आईफोन के दीवाने हैं। तभी तो उनके पास आईफोन एस 6 है। कई इंवेट में उन्हें इस फोन से सेल्फी लेते हुए देखा गया है। मोदी इसमें इंटरनेट का भी इस्तेमाल करते हैं।

7/10

कपड़ों के मामले में मोदी का टेस्ट देसी है। तभी तो वे विदेशों की जगह भारत में बने कपड़े पहनते हैं। वे जेड ब्लू नामक कंपनी के कपड़े पहन रहे हैं। ये एक गुजराती कंपनी है। इस कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद में है।

8/10

नरेंद्र मोदी इस ब्रांड के कपड़ों का इस्तेमाल पिछले 27 सालों से कर रहे हैं। कंपनी के फाउंडर के मुताबिक मोदी सन् 1989 से उनके ग्रहक बने हुए हैं। द वीकेंड लीडर वेबसाइट के अनुसार इस कंपनी का टर्न ओवर 225 करोड़ रुपए है।

9/10

मोदी अपने लुक्स को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। तभी तो वे समय—समय पर अपने बाल और दाढ़ी सेट करवाते रहते हैं। उनकी जेब में हमेशा कंघी रहती है। इस बात का जिक्र नीलांजन मुखोपाध्याय की किताब 'नरेन्द्र मोदी एक शख्सियत एक दौर' में देखने को मिलती है।

10/10

साल 2016 तक पीएम मोदी 3जी सिम का इस्तेमाल करते थे। इस बात की पुष्टि सासंद महेश गिरी की तिरंगा रैली में हुई थी। उस दौरान मोदी ने अपने मोबाइल का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि अब वो 4जी सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.