scriptपीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली के ये ग्रह बढ़ाएंगे उनकी शान, ग्रहदशा के हेर-फेर से उनके रुख में हो सकते हैं ये 10 बदलाव | PM Narendra Modi's Planets will change this year,it will be beneficial | Patrika News

पीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली के ये ग्रह बढ़ाएंगे उनकी शान, ग्रहदशा के हेर-फेर से उनके रुख में हो सकते हैं ये 10 बदलाव

Published: May 24, 2019 12:25:40 pm

Submitted by:

Soma Roy

कुंडली में मौजूद गुरू ग्रह के प्रभाव के चलते इस साल सोच-समझकर मोदी लेंगे फैसला
सूर्य की स्थिति मजबूत होने से मोदी को देश-विदेश में ज्यादा सम्मान मिलेगा

pm narendra modi horoscope

पीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली के ये ग्रह बढ़ाएंगे उनकी शान, ग्रहदशा के हेर-फेर से उनके रुख में हो सकते हैं ये 10 बदलाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी का मैजिक नजर आया। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व के चलते देश में दोबारा भगवा की लहर छाई हुई है। मगर मोदी को ये शोहरत न सिर्फ उनकी काबलियत बल्कि उनके ग्रहों के प्रभाव से भी मिली है। उनकी कुंडली में मौजूद ग्रह दशा के अनुसार मोदी के लिए ये साल शानदार जाने वाला है। ग्रहदशा में होने वाले बदलाव के चलते उनके रुख में भी कई बदलाव हो सकते हैं। तो क्या कहती है उनकी कुंडली आइए जानते हैं।
कुंडली में है अगर बृहस्पति समेत इन ग्रहों की स्थिति मजबूत तो आप बन सकते हैं धनवान

1.पंडित हरिओम द्विवेदी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली में कई ग्रह उच्च स्थिति में हैं। जिसके चलते वो दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके लिए साल 2019 कई बदलाव लेकर आएगा। वो इस वर्ष कई अहम बदलाव कर सकते हैं। इससे उन्हें और देश को भविष्य में फायदा होगा।
2.मोदी की कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति को लेकर कई जानें मानें विद्वान भी टिप्पणी दे चुके हैं। उनके मुताबिक पिछले पांच सालों की तरह आने वाला कार्यकाल भी मोदी के लिए बहुत खास होने वाला है। शुरुआत के तीन साल बहुत अच्छे जाने की उम्मीद है।
3.ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मोदी के जन्मांक के अनुसार सितंबर 2019 तक उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। 17 सितंबर 2019 में उनकी ग्रहदशा में बदलाव होंगे। जिससे गुरू ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।

4.पंडित हरिओम द्विवेदी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली के नवें घर में गुरू, दसवें घर में मंगल और छठे घर में सूर्य होने से सम्मान मिलने की स्थिति बनती है। ऐसे में साल 2019 मोदी के लिए अच्छा जाएगा।
5.गुरू और सूर्य ग्रह के प्रभाव के चलते मोदी के स्वभाव में भी बदलाव होंगे। वो पहले से ज्यादा प्रभावशाली और आक्रमक तेवर रखेंगे। इस साल उनके कई अहम मामलों पर कड़े कदम उठाने की उम्मीद है।
6.उनका ये अच्छा समय साल 2022 सितंबर तक रहेगा। ऐसे में वो देश के कई कानूनों में भी बदलाव कर सकते हैं, जिनमें जनहितों का ध्यान रखा जाएगा।

7.मोदी के आक्रामक रवैये से उनके विरोधी भी मात खा सकते हैं। वे उन्हें उनकी बातों में घेर सकते हैं। हालांकि साल 2022 के आखिर में उनके शत्रु हावी हो सकते हैं। इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो सकती है।
8.मोदी के लिए साल 2019 एक शासक के तौर पर अच्छा जाने वाला है। क्योंकि उनके जन्मांक के अनुसार उनकी लग्न राशि मेष है। ग्रहों के बदलाव से इस साल उनकी कुंडली के दसवें घर में मंगल है। जिससे उनका प्रभाव बढ़ेगा। ये उन्हें दूसरों के सामने अपनी क्षमता दिखाने के लिए प्रेरित करेगा।
9.नवें घर में गुरू के होने से मोदी सोच-समझकर फैसला लेंगे। उनके निर्णय को दूसरों का भी समर्थन मिलेगा। इससे वो पहले से ज्यादा सशक्त नेता के तौर पर उभरकर सामने आएंगे।

10.कुंडली में सूर्य ग्रह की अच्छी स्थिति के चलते पीएम मोदी को न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी सम्मान मिलेगा। उनकी विचारधारा का प्रभाव देश हित के लिए जाने वाले फैसलों पर भी दिखेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो