scriptलव ट्रायंगल ने ले ली रोहित की जान, अपूर्वा से रिश्ते बिगड़ने की ये रहीं 10 वजह | police charge sheet in rohit shekhar murder case reveals love triangle | Patrika News

लव ट्रायंगल ने ले ली रोहित की जान, अपूर्वा से रिश्ते बिगड़ने की ये रहीं 10 वजह

Published: Jul 19, 2019 06:26:38 pm

Submitted by:

Soma Roy

Rohit Shekhar murder case : अपूर्वा को पति रोहित का महिला मित्र से बात करना नहीं था पसंद
16 अप्रैल में एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की संदिग्ध हालत में मौत की खबर आई थी सामने

rohit shekhar murder
नई दिल्ली। पूर्व मंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के बेटे शेखर तिवारी की 16 अप्रैल को संदिग्ध हालत में हुई मौत की खबर सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की है। इसमें रोहित की पत्नी अपूर्वा के मर्डर को अंजाम देने की बात बताई गई है। साथ ही हत्या से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। अपूर्वा से रोहित के रिश्ते पहले से ही खराब थे। मगर आखिर ऐसी क्या बात हो गई जो अपूर्वा ने अपने ही पति की जान ले ली, आइए जानते हैं।
1.पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट के मुताबिक रोहित शेखर को अपनी पत्नी से पहले से जान का खतरा था। इस बात का सबूत एक वीडियो है। जिसे रोहित ने मरने से करीब 7 महीने पहले बनाया था। उस वक्त रोहित की बाईपास सर्जरी हुई थी।
इन 10 तरीकों से सांसदों ने बचा लिए जनता के करोड़ों रुपए, विरोधियों ने भी दिया साथ

2.वीडियो के मुताबिक रोहित ने इसमें अपनी पत्नी अपूर्वा से जान का खतरा होने और उसका सब कुछ छीन लेने की आशंका जताई थी। वीडियो में रोहित ने यह भी कहा कि अपूर्वा उनकी सम्पत्ति और सत्ता को हड़पने के लिए उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रही हैं। इसलिए उनकी मौत का जिम्मेदार उनकी पत्नी को ही माना जाए।
3.रोहित और अपूर्वा के रिश्ते पहले से ही ठीक नहीं थे। रोहित की मां को अपूर्वा का बर्ताव शुरू से ही पसंद नहीं था। उनके मुताबिक अपूर्वा महत्वकांक्षी स्वभाव की थी और वो अपने मायके वालों के अनुसार चलती थी।
4.चार्जशीट के मुताबिक रोहित का संबंध उसकी एक महिला मित्र से था। इस बात की जानकारी रोहित के परिवार को भी थी। मगर दूसरी औरत से रिश्ता रखने की बात अपूर्वा को नागवार लगती थी।
5.अपूर्वा को शक था कि रोहित दूसरी स्त्री से बात करता है। ज्यादातर वक्त उसी के साथ गुजारता है। इसलिए वो उस पर ध्यान नहीं देता है। रोहित के बदलते तेवर से अपूर्वा बहुत परेशान हो गई थी। तभी उसने रोहित के मर्डर का प्लान बनाया था।
apoorva
6.पुलिस के मुताबिक अपूर्वा को पता था कि रोहित को दिल की बीमारी है। इसलिए उसने रोहित का कत्ल गला दबाकर किया ताकि पोस्टमॉर्टम में मृत्यु सामान्य पाई जाए।

7.पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट के मुताबिक अपूर्वा को शक था कि रोहित का महिला मित्र से एक बेटा है। जिसके नाम वो अपनी सारी प्रॉपर्टी करेगा।
8.अपूर्वा का गुस्सा उस रात ज्यादा भड़का जब उसने रोहित को उसकी महिला मित्र के साथ वीडियो कॉल से बात करते हुए देखा।

9.बताया जाता है कि उसी रात अपूर्वा ने रोहित को अपनी मित्र के साथ गाड़ी में बैठकर बात करते हुए भी देखा था। उस वक्त रोहित नशे की हालत में था। रोहित के घर आते ही अपूर्वा ने उससे इस मसले पर बात की थी।
10.पुलिस के मुताबिक रोहित ने अपनी पत्नी अपूर्वा को चिढ़ाने के लिए महिला मित्र से उसके रिश्ते की बात कुबूल की थी। इतना ही नहीं उन्होंने उस रात एक ही गिलास से शराब पीने की बात भी बताई थी। ये बात सुनकर अपूर्वा आगबबूला हो गई थी। तभी उसने गुस्से में तकिये से रोहित का मुंह दबा दिया था। जिससे उनकी सांसे रुक गई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो