scriptआलू से करते हैं तौबा तो बदल लें अपनी सोच, ये वजन बढ़ता नहीं घटाता है | Patrika News
दस का दम

आलू से करते हैं तौबा तो बदल लें अपनी सोच, ये वजन बढ़ता नहीं घटाता है

10 Photos
6 years ago
1/10

सब्जियों का राजा आलू खाने में जितना टेस्टी लगता है, इसका छिलका शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद भी है। इसमें प्रचर मात्रा में फाइबर एवं अन्य गुणकारी तत्व होते हैं। कई लोग आलू को वजन बढ़ने के डर से एवाइड करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि इसी का छिलका वजन घटाने में मदद करता है।

2/10

डॉक्टरों के मुताबिक आलू के छिलके में कई ऐसे फायदेमंद तत्व होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। ये खाने को जल्दी पचाकर पेट को फूलने से बचाता है। इससे भूख भी कंट्रोल होती है। साथ ही वजन भी कंट्रोल होता है।

3/10

ये नवर्स सिस्टम को सही रखने में भी मदद करता है। सप्ताह में इसे दो बार खाने से नवर्स सिस्टम मजबूत होता है। इससे हमारे अंग अच्छे से काम करते हैं और पूरे शरीर में खून का प्रवाह ठीक रहता है।

4/10

आलू के छिलके से स्लो डाइजेशन की दिक्कत भी खत्म होती है। इससे पेट में गैस, जलन आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से खट्टी डकारें एवं पेट फूलने जैसी परेशानियों से भी बचाव होता है।

5/10

आलू के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन बी3 पाया जाता है। इससे शरीर में ताकत आती है। इसमें मौजूद नैसीन कार्बोज को एनर्जी में तब्दील करता है।

6/10

इसके छिलके शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करने में मदद करते हैं। इसमें काफी मात्रा में लौह तत्व होता है। इसे नियमित रूप से खान से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है। ये एनीमिया रोग से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।

7/10

आलू के छिलकों में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। ये शरीर में विटामिन्स की कमी को पूरा कर शरीर को ताकतवर बनाता है। ये अतिरिक्त फैट को भी कम करने में मदद करता है।

8/10

इसमें काफी मात्रा में पोटैशियम भी होता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। इसे नियमित रूप से खाने पर हार्ट अटैक का भी खतरा कम होता है।

9/10

आलू के छिलके से टैन हुई त्वचा की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। इसे अपने चेहरे पर 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में रगड़े। अब नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरा पहले से साफ दिखने लगेगा।

10/10

आलू के छिलकों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर मुंह पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है। साथ ही इससे मुंहासे एवं झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.