scriptमहाशिवरात्रि पर कर लें इनमें से कोई एक काम, मिलेगा भोलेनाथ जैसा गुणवान पति | powerful remedies to get a good husband, follow these on mahashivratri | Patrika News
दस का दम

महाशिवरात्रि पर कर लें इनमें से कोई एक काम, मिलेगा भोलेनाथ जैसा गुणवान पति

महाशिवरात्रि के दिन ब्राम्हण को सफेद अन्न का दान देना शुभ फलदायी होता है।

Mar 03, 2019 / 05:02 pm

Soma Roy

mahashivratri 2019

महाशिवरात्रि पर कर लें इनमें से कोई एक काम, मिलेगा भोलेनाथ जैसा गुणवान पति

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन व्रत रखने एवं कुछ अन्य नियम करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही उनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है। जो कुंवारी कन्याएं भोलेनाथ की तरह सीधा और गुणवान पति पाने के सपने देखती हैं उनके लिए महाशिवरात्रि पर किए गए कुछ खास उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।
1.शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन देवी पार्वती और शिव जी का अभिषेक करने से कुंवारी कन्याओं के मनचाहे पति पाने की हसरत पूरी होती है। ये प्रक्रिया करते समय गाय के कच्चे दूध का इस्तेमाल करें।
2.महाशिवरात्रि के दिन ‘ॐ नमः शिवाय’ पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। इससे भी आपके गुणवान पति पाने की इच्छा पूरी होगी।

3.जिन लोगों के विवाह में अड़चनें आ रही है उन्हें महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की अर्ध परिक्रमा करनी चाहिए। साथ ही नंदी के कान में अपने शीघ्र विवाह की कामना कहनी चाहिए। इससे भोलेनाथ आपकी मुराद जल्द ही पूरी करेंगे।
4.वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को 108 बेलपत्र अर्पित करें। इससे भोलेनाथ की आप पर कृपा होगी।

5.जो लोग अपने पसंद की लड़की या लड़के से शादी करना चाहते हैं उन्हें महाशिवरात्रि के दिन देवी पार्वती और शिव जी को सफेद वस्त्र पहनाएं। साथ ही चंदन से तिलक करें। इससे आपक लव मैरिज की राह में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।
6.भोलेनाथ की कृपा पाने एवं मानसिक शांति के लिए महाशिवरात्रि के दिन अपनी सबसे छोटी अंगुली में चांदी का छल्ला पहनें। इससे मन नियंत्रित रहेगा।

7.शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन सफेद आंकड़े का फूल चढ़ाएं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
8.भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल से शिवलिंग का स्नान कराएं। इससे आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

9.महाशिवरात्रि के दिन तीन या पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही इससे जीवन में आ रही परेशानियां भी खत्म होंगी।
10.शिव और पार्वती जी की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन किसी ब्राम्हण को सफेद अन्न का दान करें।

Home / Dus Ka Dum / महाशिवरात्रि पर कर लें इनमें से कोई एक काम, मिलेगा भोलेनाथ जैसा गुणवान पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो