scriptकपूर और मिश्री का ये टोटका दिलाएगा आपको मनचाही नौकरी, ऐसे करें प्रयोग | powerful totke of camphor, it can shine your luck | Patrika News

कपूर और मिश्री का ये टोटका दिलाएगा आपको मनचाही नौकरी, ऐसे करें प्रयोग

locationनई दिल्लीPublished: Dec 30, 2018 04:08:20 pm

Submitted by:

Soma Roy

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कपूर जलाने से घर से नकारात्मकता चली जाती है

camphor totke

कपूर और मिश्री का ये टोटका दिलाएगा आपको मनचाही नौकरी, ऐसे करें प्रयोग

नई दिल्ली। हर कोई मनचाही नौकरी पाना चाहता है। मगर लगातार बढ़ते कॉम्पिटीशन और बेरोजगारी के चलते सबकी इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान है तो आपके लिए कपूर और मिश्री का टोटका फायदेमंद साबित हो सकता है।
1.जिन्हें पसंदीदा नौकरी चाहिए, चाहे वो सरकारी हो या प्राइवेट। इसके लिए आपको प्रत्येक बुधवार को थोड़े कपूर और मिश्री दान करनी होगी। इससे जॉब पाने में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

2.अगर आपके घर में तरक्की नहीं हो पा रही है या पैसा नहीं टिकता है तो आप हर कमरे में चांदी या पीतल की कटोरी में दो कपूर और लौंग जलाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता खत्म हो जाएगी और तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।
3.जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े का महौल रहता हो एवं परिवार के सदस्यों की आपस में नहीं बनती है तो आप प्रत्येक रविवार को घर के कोनों में एक-एक कपूर जलाएं। इससे वातावरण सकारात्मक बनेगा।
4.जिन विवाहित दंपत्ति की आपस में नहीं बनती है उन्हें अपने बेडरूम में थोड़ा केवड़ा डालकर कपूर जलाना चाहिए। इसकी खुखबू से महौल सकारात्मक बनेगा और संबंध मधुर होंगे।

5.जिनका भाग्य साथ नहीं देता है उन्हें गुरुवार के दिन 12 साबूदानों को एक-एक करके 12 कपूर के साथ जलाएं। ऐसा प्रत्येक बृहस्पतिवार को करने से आप पर गुरू की कृपा होगी। जिससे आपकी तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।
6.किस्मत का साथ पाने के लिए नहाने के पानी में दो बूंदे कपूर के तेल की मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होंगे। इससे आपको भगवान का आशीर्वाद भी मिलेगा। ये प्रक्रिया आपको हर शनिवार को करनी होगी।
7.कई बार वास्तुदोष की वजह से भी घर में धन की बचत नहीं हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए घर के किसी दो कोनों में कपूर की एक-एक गोलियां रख दें। जब ये कुछ दिनों में गल जाएं तो दोबारा वहां गोलियां रख दें।
8.कई लोगों की कुंडली में पितृदोष एवं कालसर्प दोष होते हैं। इसके चलते उनके घर में तरक्की नहीं हो पाती है। हर कार्य में बाधाएं आती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए रोज रात में घी में भीगे हुए दो कपूर जलाएं। ऐसा करने से राहु—केतु का प्रभाव भी कम होगा।
9.अगर आप अचानक और जल्दी धन प्राप्त करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन एक लाल गुलाब के फूल में एक कपूर का टुकड़ा रख दें। अब शाम को इस कपूर को जलाकर वो पुष्प मां दुर्गा को अर्पित कर दें। ऐसा सात शुक्रवार लगातार करने से आपको धन मिलने लगेगा।
10.अगर किसी की शादी में दिक्कतें आ रही हैं तो 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लेकर इसमें हल्दी और चावल मिला लें। अब इस मिश्रण को मां दुर्गा का पाठ करते समय हवन में आहुतियां दें। इससे जल्द ही आपकी शादी हो जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो