scriptगर्भवती महिलाएं खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा गोरा और तंदुरुस्त | Patrika News
दस का दम

गर्भवती महिलाएं खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा गोरा और तंदुरुस्त

10 Photos
6 years ago
1/10

हर माता—पिता का सपना होता है कि उसका होने वाला बच्चा सबसे खूबसूरत और हष्ट—पुष्ट हो। अगर आपकी भी ऐसी ही चाहत है तो गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन, आयरन और फैटी एसिड से भरपूर भोजन करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे 10 असरदार फूड आइट्म्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से बच्चा गोरा पैदा होता है।

2/10

स्वस्थ एवं सुदर बच्चा पाने के लिए प्रेगनेंट औरतों का वंशलोचन नामक जड़ी—बूटी के चूर्ण को एक गिलास दूध के साथ पीना चाहिए। ये प्रक्रिया रोजाना रात को सोने से पहले करें। ऐसा करने से होने वाला बच्चा हष्ट—पुष्ट एवं गोरा होता है।

3/10

रंगत को निखारने के लिए विटामिन सी भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के आठ महीनों तक रोजाना दो संतरे खाने चाहिए। इससे बच्चे की स्किन ग्लोइंग होती है। संतरे को खाने के लिए दोपहर का समय सबसे अच्छा होता है। उस वक्त बॉडी और वातावरण का टेम्परेचर समान होता है।

4/10

अंगूर भी रंगत को निखारने का काम करता है। इसलिए गोरा बच्चा पाने के लिए गर्भवती स्त्री को हरे अंगूर खिलाने चाहिए। ये गर्भ में उत्पन्न होने वाली गर्मी को भी कम करता है। इसके नियमित सेवन से बच्चे का रंग साफ होता है।

5/10

होने वाले बच्चे का रंग गोरा करने में केसर बहुत उपयोगी साबित होता है। इसे दूध में डालकर लेना चाहिए। केसर ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। साथ ही मूड स्विंग को कम करता है। इससे गर्भवती महिला खुश रहती है। इसका सकारात्मक असर बच्चे पर पड़ता है।

6/10

तंदुरुस्त बच्चे के लिए दूध सबसे जरूरी होता है। प्रेगनेंट औरतों को रोजाना 2 से 3 गिलास दूध पीना चाहिए। इससे बच्चे के विकास के लिए कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत होती है और रंग भी साफ होता है।

7/10

नारियल का सेवन भी बच्चे की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। गर्भवती महिला को रोज नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स नामक पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे नींद अच्छी आती है। इसके अलावा पानी वाला नारियल खाने से बच्चे का रंग साफ होता है।

8/10

बच्चे की स्किन को चमकदार बनाने के लिए गर्भवती स्त्रियों को ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीजें खानी चाहिए। इसके लिए वो अखरोट, सोलेमॉन मछली आदि को शामिल कर सकते हैं।

9/10

सौंफ में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम होता है। गर्भवती महिला को रोज सुबह एक गिलास सौंफ का पानी पीना चाहिए। इससे पेट साफ होता है। साथ ही रंग भी निखरता है। महिला के ऐसे नियमित सेवन उसकी संतान गोरी होती है।

10/10

होने वाले बच्चे का मस्तिष्क अच्छे से विकसित करने के लिए गर्भवती स्त्रियों को सेब का मुरब्बा खाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फास्फोरस ,आयरन कैल्शियम ,विटामिन डी ,प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। ये बच्चे के दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.