scriptइतना महंगा गाउन पहनेंगी हैरी की दुल्हनिया, खासियत देख फटी रह जाएगी आंखे | Patrika News
दस का दम

इतना महंगा गाउन पहनेंगी हैरी की दुल्हनिया, खासियत देख फटी रह जाएगी आंखे

10 Photos
6 years ago
1/10

शाही परिवार के छोटे बेटे प्रिंस हैरी की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। उनकी शादी की तैयारियों के लिए एक से बढ़कर एक चीजें तैयार हो रही हैं। मेहमानों के लिए खाने से लेकर उनकी दुल्हन के लिबाज तक सब कुछ ऐवन है। बताया जा रहा है कि प्रिंस की होने वाली दुल्हनिया मेगन मार्कल अपनी शादी में करीब 91 लाख रुपए का गाउन पहनेंगी।

2/10

प्रिंस और मेगन की शादी में बस एक दिन बचा है। ऐसे में सब जानना चाहते हैं कि मेगन अपनी शादी में कैसी ड्रेस पहनेंगी। सूत्रों के मुताबिक 39 वर्षीय मेगन शाही शादी में दो तरह की गाउन पहनने वाली हैं। पहला गाउन वो वेडिंग में पहनेंगी। जबकि दूसरी ड्रेस वो रिसेप्शन पर पहनेंगी।

3/10

चूंकि मेगन शाही खानदान की बहु बनने जा रही हैं ऐसे में उनकी ड्रेस में ही शाही परिवार की झलक नजर आएगी। बताया जा रहा है कि मेगन व्हाइट व आॅफ व्हाइट कलर का लहंगा पहनेगी। इसमें पूरे में रेशमी इम्ब्रॉयडरी होगी और चारो ओर लेस लगी होगी। इसमें फुल स्लीव्स होंगे।

4/10

मेगन के वेडिंग गाउन को किसने डिजाइन किया है और इसका सटीक लुक क्या होगा इस बारे में शाही परिवार ने सस्पेंस बनाकर रखा है। खासतौर पर मेगन अपने इस ड्रेस को लोगों के लिए सरप्राइज रखना चाहती हैं। तभी तो उनके वेडिंग ड्रेस को डिजाइन करने में डिजाइनर राल्फ एंड रूसो का नाम आ रहा था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनका ड्रेस लंदन के किसी मशहूर डिजाइन ने बनाया है।

5/10

शाही परिवार की बड़ी बहू केट मिडल्टन की तरह प्रिंस हैरी की होने वाली वाइफ मेगन मार्कल भी काफी ग्लैमरस हैं। उनका फैशन सेंस बहुत उम्दा है। वो हर तरह का ड्रेस कैरी करती हैं। तभी डिजाइनर ने उनकी सारी जरूरतों को ध्यान में रखकर उनकी ड्रेस डिजाइन की है। बताया जा रहा है कि मेगन का गाउन करीब 90 लाख 81 हजार रुपए में तैयार हुआ है। हैरानी की बात तो यह है कि ये कीमत औसतन किसी भी अमेरिकी व्यक्ति की सैलरी का तीन गुना है।

6/10

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी के लिए उनकी ड्रेसेस के अलावा उनका वेडिंग केक भी बहुत रॉयल है। इसकी जानकारी खुद केंगिस्टन पैलेस और शाही परिवार की ओर से उनके आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर दी गई है। उनके मुताबिक ये शाही केक खट्टे मीठे स्वाद में होगा। इसमें करीब 200 एमालिफी नामक नींबू होंगे।

7/10

पैलेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये वेडिंग केक लंदन के वॉयलेट केक शॉप की शेफ क्लैरी पटैक बना रही हैं। इस केक का सामान विंडसर कैसटल में इक्कट्ठा करके करीब पांच दिनों से तैयार किया जा रहा है। इस केक को बनाने में छह लोग लगाए गए हैं।

8/10

केक तैयार करने वाली शेफ पटैक के अनुसार यह केक स्प्रिंग और ब्रिटिश फ्लेव़र में होगा। इस केक को पूरा बटर क्रीम से तैयार किया जाएगा। इसमें डेकोरेशन के लिए फ्रेश क्रीम फ्लावर लगाया जाएगा।

9/10

बता दें कि मेगन मार्कल पहले एक 'Suits'नामक एक टीवी शो का हिस्सा थीं। इसमें उनके किरदार से ज्यादा उनके फैशन स्टेटमेंट की तारीफें हुईं थी। प्रिंस हैरी और मेगन की मुलाकात उनके एक दोस्त ने करवाई थी।

10/10

दोनों के बीच पहली मुलाकात में ही बहुत अच्छी बॉंडिंग हो गई थी। जिसके चलते हैरी ने मेगन को शाही परिवार का सदस्य बनाने का फैसला कर लिया था। बता दें कि दोनों की शादी की डेट तय होने के बाद से मेगन के बारे में लोगों को जाननने की बहुत उत्सुकता थी। तभी कुछ दिनों से वो सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों में शुमार हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.