scriptबेड पर लेटे—लेटे करें 5 मिनट की ये एक्सरसाइज, 7 दिनों में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी | Patrika News
दस का दम

बेड पर लेटे—लेटे करें 5 मिनट की ये एक्सरसाइज, 7 दिनों में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी

10 Photos
6 years ago
1/10

आजकल की इस बिजी लाइफ में खुद को फिट रखना सबसे बड़ा चैलेंज है। खासतौर पर जब वक्त की कमी हो तो ये काम और मुश्किल हो जाता है। मगर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है आज हम आपको बेड पर की जाने वाली कुछ ऐसी एक्सरसाइजेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप 5 मिनट करके ही असर देख सकेंगे।

2/10

पेट समेत जांघों की चर्बी कम करने के लिए फुल बॉडी क्रंच सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। इसके लिए आपको बेड पर लेट कर अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर स्ट्रेच करना होगा। इसके बाद अपनी अपर बॉडी को पुश करके अपने घुटनों को छूने की कोशिश करनी होगी। ये प्रक्रिया करीब 8 से 10 बार करने से पेट का फैट बर्न हो जाएगा। c

3/10

पेट को कम करने के लिए दूसरी एक्सरसाइज है क्रिस क्रॉस लेग्स। इसे करने के लिए बेड पर सीधे लेटकर अपने दोनों पैरों को जोड़ लें। अब बॉडी को टाइट रखकर पैरों को क्रॉस बनाते हुए एक के ऊपर एक चलाएं। इसे आप कैंची की तरह पोजिशन बनान भी कह सकते हैं। आप इस व्यायाम को कठिन बनाने के लिए पैरों को क्रॉस करते समय अपने अपर बॉडी पार्ट्स को हवा में उठाकर रख सकते हैं।

4/10

पेट और पैरों के फैट को कम करने के लिए वाइड लेग क्रॉस सिट अप्स बहुत फायदेमंद एक्सरसाइज है। इससे पेट के निचले हिस्सों और जांघों पर बहुत जोर पड़ता है। इसके लिए आपको अपने दोनों हाथों को पीछे ओर बांधकर एवं पैरों को फैलाकर लेटना होगा। अब आपको फोर्स लगाकर खुद को खींचना है और विपरीत दिशा में फैलाए पैर को छूना है। अब यही प्रक्रिया दोबारा अपने दूसरे पैर के लिए करें। ऐसा करीब सात से आठ बार रोज करने से पेट की चर्बी गायब हो जाएगी।

5/10

पेट पर ज्यादा जोर देने के लिए लेग रेजेस व्यायाम भी कर सकते हैं। इसमें आपको बेड के एक सिरे को दोनों हाथों से पकड़ना होगा। इसके बाद अपने पैरों को सीधे जोड़कर ऊपर की ओर उठाना होगा। ऐसा करीब 10 से 12 बार करने से आपकी पेट की चर्बी तेजी से गल जाएगी।

6/10

लोअर बॉडी पार्ट्स के फैट को कम करने के लिए सिंगल लेग पल्स एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आपको अपने पैरों को मोड़कर बैठना होगा। अब एक पैर को फैलाकर धीरे—धीरे ऊपर—नीचे करें। इससे पैरों के साथ कमर, पेट एवं अन्य हिस्सों पर जोर पड़ेगा। ये प्रक्रिया एक पैर से करीब आठ से दस बार करें। दूसरे पैर से भी वहीं चीज दोहराएं।

7/10

आप बेड पर नॉर्मल क्रंचेस भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने दोनों हाथों को मोड़कर सिर के पीछे रखना होगा और पैरों को मोड़कर अपने अपर पोर्शन से घुटनों को छूना होगा। ऐसा आठ से दस बार करने से पेट की चर्बी कम हो जाएगी और मसल्स बन जाएंगे।

8/10

पेट के साइड की चर्बी कम करने के लिए आप साइड रोल स्ट्रेच एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके तहत आपको बेड पर सीधे लेटना होगा। इसके बाद अपने एक साइड के हाथ और पैर को दूसरे पैर के क्रॉस में मोड़ना होगा। ध्यान रहे कि इस दौरान बाकी बॉडी सीधी रहे। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं। ऐसा नियमित तौर पर करने से कमर का चर्बी जल्द ही गायब हो जाएगी।

9/10

पेट के मसल्स बनाने के लिए दोनों हाथों को ऊपर रखें और पैरों को सीधा कर जोड़े रखें। अब हाथों और अपर बॉडी पार्ट्स को उठाते हुए पैरों को छूने की कोशिश करें और वैसे ही दोबारा अपनी पोजिशन पर आ जाएं। ऐसा करीब आठ से दस बार करने से एक सप्ताह में ही पेट पर एब्स आ जाएंगे।

10/10

पेट के अंदरूनी हिस्से की मजबूती के लिए सुपरमैन पल्स एक्सरसाइज करें। ये नाम सुनने में भले ही फनी लग रहा हो, लेकिन बहुत फायदेमंद है। इसे करने के लिए बेड पर उलटा लेट जाएं। अब दोनों हाथों और पैरों को फैलाकर एक साथ उठाएं। याद रहे इसमें बाकी बॉडी वैसी ही रहे तभी व्यायाम का लाभ मिलेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.