scriptआज से शुरू हो रहा है शनि का महायोग, इन 5 राशि के लोगों की होगी बल्ले-बल्ले | shani mahayog starts today, these 5 zodiac people's luck will shine | Patrika News

आज से शुरू हो रहा है शनि का महायोग, इन 5 राशि के लोगों की होगी बल्ले-बल्ले

locationनई दिल्लीPublished: Mar 09, 2019 11:10:35 am

Submitted by:

Soma Roy

शनि देव की कृपा से कुछ राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत, इससे उन्हें कार्यक्षेत्र में लाभ होगा

shani mahayog

आज से शुरू हो रहा है शनि का महायोग, इन 5 राशि के लोगों की होगी बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति में बदलाव के चलते आज यानि 9 मार्च से शनि का महायोग शुरू हो रहा है। ऐसे में 5 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। शनि देव की कृपा से इस बीच इनके सारे काम बन जाएंगे।
घर के कोनों में रख दें काली मिर्च के दाने, दूर हो जाएगी गरीबी

1.ज्योतिष शास्त्री पंडित हरिओम त्रिपाठी के अनुसार आज से शनि का महायोग शुरू हो रहा है। जो कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ है। इसमें मेष राशि के जातक भी शामिल है। इस महायोग में मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
2.पंडित हरिओम त्रिपाठी के मुताबिक शनि की कृपा दृष्टि से मेष जातकों को समाज में सम्मान भी मिलेगा। ये समय उनके लिए नया काम करने के लिए बिल्कुल सही है।

3.मिथुन राशि वालों के लिए यह समय लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। क्योंकि इस बीच उनके लिए आय के नए जरिए बन सकते हैं। हालांकि शनि के प्रभाव से आपको गुस्सा आ सकता है, इसलिए लड़ाई-झगड़े से बचें।
4.मिथुन राशि के जातकों के लिए शिक्षा की दृष्टि से भी यह समय अच्छा जाने वाला है। उनके विदेश यात्रा का भी योग है।

5.कन्या राशि वालों के लिए शनि का महायोग पारिवारिक सौहार्द लेकर आएगा। उन्हें अपने परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। क्योंकि उनके एक्सिडेंट का खतरा हो सकता है।
होली की रात को छुआरे और मखाने का करें ये उपाय, दूर होगी रुपयों की तंगी

6.कन्या राशि वालों को शनि के महायोग में काली चीजों का दान करने से लाभ होगा। साथ ही दाहिने हाथ की अंगुली में लोहे का छल्ला पहनने से व्यक्ति के बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।
7.शनि का महायोग कुंभ राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस बीच उन्हें अपने फैमिली के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

8.कुंभ राशि के लोगों को इस महायोग में जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होंगे।
9.मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अच्छा है। पंडित हरिओम त्रिपाठी के अनुसार शनि के महायोग में ऐसे जातकों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वहीं बिजनेस एवं नौकरी में कामयाबी भी मिलेगी।
10.मीन राशि के जातक अगर शनिवार को काले तिल का दान करें तो इससे शनि देव प्रसन्न होंगे। साथ ही आप पर पितृ गढ़ की भी कृपा होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो