scriptशरद पूर्णिमा की रात तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक रखने समेत करें ये 10 उपाय, बरसेगा धन | sharad purnima 2019 : 10 upay to please maa laxmi and become rich | Patrika News

शरद पूर्णिमा की रात तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक रखने समेत करें ये 10 उपाय, बरसेगा धन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2019 10:24:24 am

Submitted by:

Soma Roy

Sharad Purnima ke upay : 13 अक्टूबर को पड़ रही है शरद पूर्णिमा
घर पर ब्राम्हण भोज कराने से मिलेगा पुण्य

sharad.jpeg
नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसे कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा 13 अक्‍टूबर को है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्‍त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा, माता लक्ष्‍मी और विष्‍णु जी की पूजा का विधान है। साथ ही शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर उसे आकाश के नीचे रखा जाता है। अगर इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
1.शरद पूर्णिमा की रात को तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। साथ ही सात बार लाल रंग की मौली लपेटे। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

2.शरद पूर्णिमा के दिन स्‍नान के पश्‍चात मुख्‍य द्वार पर हल्‍दी मिलाकर पानी की छीटें लगाएं। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
3.शरद पूर्णिमा के दिन पूरे घर को साफ रखें। कहीं भी अंधेरा न रहने दें। साथ ही इस दिन घर पर ब्राह्मण या साधु संतों को बुलाकर भोजन कराएं।

4.मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन उन्हें खीर, मखाना, दही, पान और बताशे का भोग लगाएं। इससे देवी प्रसन्न होंगी।
5.आर्थिक सुख समृद्धि प्राप्‍त करने के लिए पूर्णिमा की रात को जागरण करना चाहिए। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

purnima.jpeg
6.शरद पूर्णिमा की रात चावल से बनी खीर को छन्नी से ढ़ककर खुले आसमान में रखना चाहिए। दूध, चावल, चीनी इनका संबंध चांद और देवी लक्ष्मी से है। इस खीर को सुबह प्रसाद में ग्रहण करना चाहिए।
7.लक्ष्मी जी को गुलाब की माला अर्पित करें और रात में उनके पास घी का दीया जरूर जलाएं। इसके बाद 11 बार ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मये नम: मंत्र का जाप करें। इससे धन की दिक्कत दूर होगी।
8.शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को पीली और लाल सामग्री अर्पित करनी चाहिए। इससे देवी प्रसन्न होती हैं।

9.शरद पूर्णिमा की रात को चंद्र देव को अघ्र्य देना चाहिए। इससे पूजन का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
10.घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी को पांच पीली कौड़ियां चढ़ाएं। अब पूजन के अगले दिन इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें, इससे धन की वृद्धि होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो