दस का दम

शरद पूर्णिमा 2019 : आज बन रहा है ये शुभ संयोग, इन 10 मंत्रों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

Sharad Purnima ke mantra : शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा और कन्या राशि में मंगल होगा
इस व्रत में दोनों ग्रहों के आमने-सामने होने से पूर्णिमा का महत्व अधिक

नई दिल्लीOct 13, 2019 / 04:32 pm

Soma Roy

नई दिल्ली। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस बार यह पूर्णिमा रविवार, 13 अक्टूबर यानी आज है। इसे रास पूर्णिमा और कोजागरा व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा पर 30 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। अगर इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा हासिल की जा सकती है।
1.इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा और मंगल का दृष्टि पड़ रही है। इस योग को महालक्ष्मी योग कहा जाता है। इस योग के बनने से व्रत का महत्व अधिक बढ़ गया है।

2.इस बार पूर्णिमा के दिन मीन राशि में चंद्रमा और कन्या राशि में मंगल रहेगा। इस तरह दोनों ग्रह एक दूसरे के बिलकुल आमने-सामने रहेंगे। ऐसे में ओम चं चंद्रमस्यै नम: मंत्र का 108 बार जाप करना लाभकारी होगा।
3.मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा की रात ओम ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मये नमः मंत्र का जाप भी लाभकारी होगा। इससे आमदनी की वृद्धि होगी।

4.जो लोग धन की वृद्धि चाहते हैं उन्हें आज के दिन ओम यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय दापय स्वाहा।। मंत्र का जाप करना चाहिए।
5.दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं। मंत्र के जाप से भी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

6.मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ओम श्रां श्रीं मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
7.अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो शरद पूर्णिमा के दिन देवी को खीर का भोग लगाएं। साथ ही ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें।
8.वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाने के लिए ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:। मंत्र का 108 बार जाप करें।

9.अगर आपका कोई काम बन नहीं पा रहा हो तो शरद पूर्णिमा की रात को ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप कर लें। ऐसा करने से आपको कामयाबी मिलेगी।
10.कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके सभी काम कुशलता से पूरे होगे।

Home / Dus Ka Dum / शरद पूर्णिमा 2019 : आज बन रहा है ये शुभ संयोग, इन 10 मंत्रों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.