scriptशरद पूर्णिमा 2019 : आज इन 6 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले, धन लाभ समेत होंगे ये 10 फायदे | sharad purnima is lucky for 6 zodiac people, it will be auspicious | Patrika News

शरद पूर्णिमा 2019 : आज इन 6 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले, धन लाभ समेत होंगे ये 10 फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 13, 2019 10:35:01 am

Submitted by:

Soma Roy

Sharad Purnima 2019 : मेष राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में सफलता के आसार
मां लक्ष्मी की कृपा से लोगों को होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति

sharad_rashji1.jpg
नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर अमृत की वर्षा करता है। ऐसे में ग्रह नक्षत्रों में भी बदलाव होता है। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव राशियों पर पड़ता है। आज हम आपको ऐसी छह राशियों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए शरद पूर्णिमा का दिन शुभ होगा।
1.मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खासतौर पर बिजनेस वालों के लिए यह दिन फलदायी होगा। नौकरी में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। हालांकि उनके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है।
2.मेष राशि के लोगों के पारिवारिक जिंदगी की बात करें तो आज के दिन उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इससे पति-पत्नी के संबंध अच्छे बनेंगे।

3.वृषभ राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा जाने वाला है। उन्हें किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। आज किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनशीप करने के लिए शुभ दिन है। आपको कोई महत्वपूर्ण बातचीत करनी हो या इंटरव्यू आदि हो, तो सफलता मिल सकती है।
4.वृषभ जातकों को आज के दिन वाहन खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी।

5.मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन वित्तीय मामलों में लाभकारी होगा। उन्हें रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही इंवेस्ट किए गए धन से आपको अचानक फायदा हो सकता है।
sharadd.jpeg
6.सिंह जातकों को भी शरद पूर्णिमा के दिन धन लाभ हो सकता है। क्योंकि उनकी सम्‍पत्‍ति में वृद्धि होने के योग हैं।

7.मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जो लोग कानून या वित्त से जुड़े हैं उन्हें अच्छे सौदे मिलेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अथवा पूजा स्थल की यात्रा से आपके मन को शांति भी मिलेगी।
8.मकर राशि वाले लोगों को दूसरों के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान आपका धन अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है।

9.धनु राशि वालों को आज कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। इससे आपकी महत्वकांक्षाएं भी काफी बढ़ सकती हैं।
10.कुंभ राशि वाले आज नया वाहन खरीदने का मन बन सकते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शरद पूर्णिमा का दिन उनके लिए नई संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए अच्छा होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो