script

शारदीय नवरात्र 2018 : इन राशियों पर पड़ेगा नवरात्र का ऐसा असर, जानें अपनी राशि का प्रभाव

locationनई दिल्लीPublished: Oct 08, 2018 03:13:06 pm

Submitted by:

Soma Roy

नवरात्र पर देवी दुर्गा नाव पर आ रही हैं, इसलिए ये लोगों के लिए समृद्धता का प्रतीक हैं

zodiac impact

शारदीय नवरात्र 2018 : इन राशियों पर पड़ेगा नवरात्र का ऐसा असर, जानें अपनी राशि का प्रभाव

नई दिल्ली। 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र इस बार बहुत खास है, क्योंकि इस साल नवरात्र पर कई शुभ संयोग बनने के साथ इस बार देवी का अगामन भी शुभ है। इस बार देवी मां नाव पर सवार होकर आ रही हैं, जो कि समृद्धता का प्रतीक हैं। तो क्या होगा इस नवरात्र का अलग-अलग राशि वालों पर असर, आइए जानते हैं।
1.मेष राशि वालों के लिए नवरात्र बहुत अच्छे जाने वाले हैं, क्योंकि इसमें उन्हें नौकरी में लाभ होगा। जो लोग नई जॉब तलाश रहे हैं उन्हें भी मौका मिलने की संभावना है। इस दौरान उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। इस नवरात्र आपके घर मेहमानों का आना-जाना रहेगा।
2.वृषभ राशि वालों के लिए नवरात्र अच्छे संकेत नहीं दे रहा है क्योंकि परिवार और धन-सम्पत्ति को लेकर आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आप अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, धोखा खा सकते हैं। हालांकि नवरात्र के आखिरी में आपका समय सही होने लगेगा।
3.मिथुन राशि वालों के लिए भी नवरात्र बेहतर होने वाले हैं, क्योंकि उन्हें नौकरी में प्रमोशन, शत्रुओं पर विजय और मुश्किल काम में जीत मिल सकती है। मिथुन राशि वाले लोगों के काफी समय से अटके काम भी नवरात्र में बन जाएंगे।
4.कर्क राशि वालों के लिए ये नवरात्र नए मौके लेकर आएगा। हालांकि आपको अपने रुपए इंवेस्ट करते समय बहुत सतर्क रहने की जरूरत होगी क्योंकि आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। इसलिए अगर आप बिजनेसमैन हैं या शेयर बाजार का काम करते हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं।
5.सिंह राशि वालों के लिए भी नवरात्र उम्मींदों की नई किरण बनकर आएगा। इस बीच उन्हें धन लाभ होगा। साथ ही उन्हें समाज में सम्मान भी मिलेगा। अगर आप स्टूडेंट हैं तो ये समय आपके लिए सबसे बेहतर है।
6.कन्या राशि वालों के लिए नवरात्र मिलाजुला रहने वाला है। क्योंकि इस बीच जहां कन्या राशि के जातकों का मन चचंल रहेगा, वहीं उन्हें धन प्राप्त होने की भी संभावनाएं बन रही हैं। अगर वो अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें तो वो कामयाबी हासिल कर सकते हैं।
7.तुला राशि वालों के लिए नवरात्र अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। इस बीच उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान उनका वाद-विवाद होने का भी खतरा है। इससे आपके शत्रु बनने की आशंका है। विदेश जाने का योग विद्यार्थियों के लिए समय अभी सही नहीं है। पढ़ाई में विघ्न आ सकता है।
8.वृश्चिक राशि वालो के लिए नवरात्र मिलाजुला रहेगा। एक तरफ जहां ये नौकरीपेशा लोगों के लिए उलझन भरा रहेगा, वहीं छात्रों के लिए ये एक बेहतर समय साबित होगा। वैवाहिक लोगों के लिए भी नवरात्र अच्छे रहेंगे, क्योंकि इस दौरान उन्हें संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि उन्हें अपने स्वास्थ को लेकर थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
9.धनु राशि के जातकों को नवरात्र में आर्थिक लाभ होगा। अगर उनका कोई कचहरी का मामला चल रहा है तो इसमें भी उन्हें जीत मिलेगी। बिजनेस के विस्तार एवं नई शुरुआत के लिए भी ये सबसे अच्छा समय होगा।
10.मकर राशि वालों के लिए भी नवरात्र अच्छा बीतने वाला है। इस दौरान किए गए प्रत्येक कार्य में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये सबसे अच्छा समय है।
11.कुंभ राशि वालों के लिए नवरात्र मिलाजुला प्रभाव देगा। एक तरफ जहां नौकरी में उन्हें तरक्की मिलेगी। वहीं उन्हें अपने स्वास्थ से थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बीमारी के चलते आपका धन भी खर्च हो सकता है।
12.मीन राशि वालों के लिए नवरात्र शुभ रहेगा। इस दौरान देवी मां की निष्ठापूर्वक ध्यान करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इससे आपको मनचाही सफलता भी मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो