scriptशारदीय नवरात्रि 2019 : नौ दिनों तक भूलकर भी न करें ये 10 काम, आ सकता है दुर्भाग्य | shardiya navratri : do not commit these mistakes,it can inauspicious | Patrika News
दस का दम

शारदीय नवरात्रि 2019 : नौ दिनों तक भूलकर भी न करें ये 10 काम, आ सकता है दुर्भाग्य

Navratri 2019 : 29 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि
नवरात्रि के नौ दिनों तक तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए

नई दिल्लीSep 20, 2019 / 04:15 pm

Soma Roy

navratri.jpg
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 29 सितंबर से हो रही है। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों के हैं। इस बीच देवी मां की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, लेकिन पूजन के दौरान ये 10 काम कभी नहीं करने चाहिए। इससे देवी मां नाराज हो सकती हैं।
1.नवरात्रि के दौरान कई लोग घर में कलश स्थापना करते हैं। इस दौरान अखंड ज्योति‍ भी जलाते हैं। ऐसे में घर को खाली छोड़कर न जाएं। क्योंकि ज्योति का बुझना अपशगुन समझा जाता है।
2.नवरात्रि के दौरान प्याज, लहसुन और नॉन वेज नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये सभी चीजें तामसिक प्रवृत्ति की मानी जाती हैं। इन्हें खाने से गुस्सा आता है।

3.नवरात्रि का व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। क्योंकि ये नकारात्मकता को दर्शाता है।
4.नवरात्रि के दौरान पूजा करते समय चमड़े की बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग या घड़ी आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन्हें अपवित्र माना जाता है।

5.व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए। क्योंकि इसे देवी मां को अर्पण किया जाता है।
6.नौ दिनों तक व्रत रखने वालों को अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये व्रत फलाहार रखा जाता है।

7.विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि के समय दिन में सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से देवी मां का अपमान समझा जाता है।
8.नवरात्रि के दिनों में तम्बाकू और सिगरेट आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे दी नाराज हो सकती हैं।

9.नवरात्रि के दिनों में दाढ़ी, नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। इसे अपशगुन माना जाता है।
10.नवरात्रि के दिनों में झूठ नहीं बोलना चाहिए और न ही किसी का अपमान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी किस्मत के दरवाजे बंद हो सकते हैं।

Home / Dus Ka Dum / शारदीय नवरात्रि 2019 : नौ दिनों तक भूलकर भी न करें ये 10 काम, आ सकता है दुर्भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो