scriptशुक्रवार को करें ये 10 उपाय चमक जाएगी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धनवान | shukrawar upay for becoming rich, it will please maa laxmi | Patrika News

शुक्रवार को करें ये 10 उपाय चमक जाएगी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धनवान

locationनई दिल्लीPublished: Jul 05, 2019 10:12:31 am

Submitted by:

Soma Roy

dhan prapti ke upay : शुक्रवार को नारियल का उपाय करने से धन की दिक्कत दूर होगी
नौकरी में तरक्की के लिए गाय को हरी घास खिलाना शुभ होगा

shukrawar upay

शुक्रवार को करें ये 10 उपाय चमक जाएगी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे धनवान

नई दिल्ली। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी ( maa laxmi )की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन उन्हें कुछ खास चीजें भेंट करने एवं आज रात विशेष उपाय करने से देवी को प्रसन्न किया जा सकता है। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे। तो कौन से हैं वो उपाय आइए जानते हैं।
become rich
1.जो लोग धनवान बनना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार की रात में घर के पूजा स्थल पर लक्ष्मी जी की स्थापना करके गाय के घी का 7 मुख वाला दीपक जलाना चाहिए।

तो इस वजह से नहीं होते भगवान जगन्नाथ के हाथ-पैर के पंजे, जानें ऐसी ही 10 रोचक बातें
2.शुक्रवार की रात को माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र अर्पण करने से भी देवी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन का आगमन बढ़ता है।

3.जो लोग आकर्षण बढ़ाना चाहते हैं उन्हें गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए। इससे दामपत्य जीवन भी बेहतर होता है।
4.नौकरी में तरक्की के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल चंदन चढ़ाएं। इससे पराक्रम में वृद्धि होगी।

5.अगर पति-पत्नी में नहीं बनती हैं तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से संबंध मधुर बनेंगे।
6.शुक्रवार के दिन घर से बाहर निकलते समय सेंट या इत्र लगाकर निकलें। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा। साथ ही दोगुना तरक्की की संभावना होगी।

7.शुक्रवार को गाय को ताजी रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
8.शुक्रवार की रात को नारियल का उपाय करना भी अच्छा होता है। इसके लिए 7 छोटे आकार के नारियल लेकर उन्हें एक पीले कपड़े में बांध लें। अब इसे घर की रसोई के पूर्व दिशा वाले कोने में रख दें। ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न. और धन की कमी नहीं होगी।
9.शुक्रवार के दिन ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जप करना अच्छा माना जाता है। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

10.घर में खुशहाली लाने के लिए आज के दिन सफेद गाय को हरी घास खिलाएं। इससे आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो