scriptबढ़ती उम्र को देना हो मात तो रोजाना खाएं भीगी हुई किशमिश होंगे ये 10 चौंकाने वाले फायदे | Soaked Raisin Are good for Skin And to Stop The Effect of Anti Aging | Patrika News

बढ़ती उम्र को देना हो मात तो रोजाना खाएं भीगी हुई किशमिश होंगे ये 10 चौंकाने वाले फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Dec 23, 2019 03:28:01 pm

Submitted by:

Soma Roy

Soaked Raisin Benefits : किशमिश खाने से बालों का झड़ना भी बंद रुकता है, इससे जड़ें मजबूत बनती हैं
खून की कमी को दूर करने के लिए भी भीगी हुई किशमिश खाना फायदेमंद होता है

Soaked Raisins Benefits

Soaked Raisin Benefits

नई दिल्ली। ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) में लोग किशमिश का खूब इस्तेमाल करते हैं। ये टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन्स पाए जाते हैं। ये शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ बढ़ती उम्र के असर को कम करने एवं अन्य समस्याओं में फायदेमंद होता है। अगर रोजाना सुबह खाली पेट (Soaked raisin) एक मुट्ठी भीगी हुई किशमिश खाई जाए तो आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
एक महिला ने 100 शादीशुदा पुरुषों से किया अफेयर, धोखेबाजी के लिए ‘चीटिंग जीन’ को ठहराया जिम्मेदार

1.भीगी हुई किशमिश (Raisin) में काफी एंटी आक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके सेवन से फ्री रेडिकल्‍स खत्म हो जाते हैं। ये स्किन को टाइट बनाने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से बुढ़ापा कोसों दूर रहेगा।
2.किशमिश (kishmish) में प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। ये हमारे यकृत और गुर्दे के सामान्‍य काम काज को उत्‍तेजित करते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।
3.भीगी हुई किशमिश खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। क्योंकि इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और ये भूख को नियंत्रित करती है।

4.किशमिश में प्राकृतिक तौर पर शर्करा होती है इसलिए ये बॉडी में इंसुलिन की कमी नहीं होने देती है। न ही इससे फैट बढ़ता है।
5.किशमिश में पोटैशियम की उच्‍च मात्रा होती है। जिसके कारण यह शरीर में नमक को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हमारी रक्‍त वाहिकाओं को स्‍वस्‍थ्‍य रखने और ब्लड के प्रवाह को ठीक रखने में भी मदद करता है।
look_young.jpeg
6.किशमिश में बोरॉन काफी मात्रा में होता है। ये हड्डियों के गठन में विशेष योगदान देता है। इसके अलावा किशमिश में कैल्शियम की भी उच्‍च मात्रा होती है। इससे बोन्स मजबूत बनते हैं।

7.किशमिश में आयरन की उच्‍च मात्रा होती है। इसके सेवन से हमारे सिर की ऊपरी त्‍वचा में पर्याप्‍त मात्रा में पोषक तत्‍व और आक्‍सीजन पहुंचता है। जिससे हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है।
8.किशमिश में घुलनशील फाइबर होते हैं जो एंटी-कोलेस्‍ट्रॉल का काम करते हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

9.किशमिश में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये रक्‍त वाहिकाओं में होने वाली ब्लॉकेज को रोकता है। साथ ही दिल को भी स्वस्थ रखता है।
10.भीगे हुए किशमिश खाने से हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, बुखार आदि जल्द नहीं होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो