scriptभूख लगने पर खुद को ही निगलकर भरते हैं अपना पेट, जानिए जानवरों से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य | Patrika News
दस का दम

भूख लगने पर खुद को ही निगलकर भरते हैं अपना पेट, जानिए जानवरों से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य

11 Photos
6 years ago
1/11

दुनिया में कई किस्म के जीव—जन्तु पाये जाते हैं। चिड़ियाघरों में सैर के दौरान इनमें से कुछ के दर्शन हमें पहले ही हो गए हैं। इसके अलावा टेलीविजन के पर्दे पर भी हम इन्हें आसानी से देख सकते हैं। ये जानवर और पक्षियां देखने में जितने भिन्न होते हैं, उनकी आदतों में भी उतनी ही भिन्नताएं पाई जाती है। आज हम आपके सामने जानवरों से जुड़ी कुछ ऐसे तथ्यों का उजागर करेंगे जिसके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सूना हो।

 

2/11

सबसे पहले शुरूआत उस जीव से करते हैं जिसका खौफ महिलाओं के दिलों में सदियों से राज करता आ रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं कॉकरोच के बारे में। आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि किसी कॉकरोच के सिर को काट दिया जाए तो उसके बाद भी वो कई हफ्तों तक आराम से जिंदा रह सकता है।

 

3/11

अब जरा बात उस जीव के बारे में करते हैं जो इंसानों के सबसे पसंद का काम करता है। बता दें वो जीव गोरिल्ला है और एक गोरिल्ला दिन में 14 घंटे सोकर बिताता है।

 

4/11

अब बात करते हैं कुत्तों के बारे में जो हम सबका बेहद पसंदीदा और दुनिया का सबसे वफादार जीव है। सामान्यत इस जीव के आंखों की रोशनी इंसानों से तेज होती है लेकिन रंगदार नहीं होती है यानि कि ये किसी भी चीज को ब्लैक एंड व्हाइट में देखते हैं।

 

5/11

मगरमच्छ लगभग हम सभी ने देखा है। आपको बता दें कि मगरमच्छ न तो अपनी जीभ को बाहर निकाल सकता है, न ही अपनी जुबान को हिला सकता है। मगरमच्छ किसी भी चीज को चबाता नहीं है हांलाकि इनका पाचक रस इतना तेज होता है जिससे कि ये लोहे को भी हजम करने की क्षमता रखता है।

 

6/11

क्या किसी के दांत ये बता सकते हैं कि वो नर या है मादा? भले ही ये बात अजीब लगें लेकिन ये सच है। घोड़े में नर या मादा की पहचान हम दांतों की सहायता से कर सकते हैं। इनमें नर के 40 दांत होते है और मादा के 36 दांत होते हैं।

 

7/11

एक समुद्री केकड़े का ह्दय उसके सिर में होता है।

 

8/11

बता दें चूहों की जनसंख्या में वृद्धि बहुत तेज गति से होती है। एक चूहा साल में लाखों की संख्या में बच्चे पैदा कर सकते हैं।

 

9/11

सुअरों की शारीरिक बनावट इस प्रकार होती है कि उनके लिए आसमान की ओर देखना संभव नहीं हो पाता।

 

10/11

जंगली जानवर अपना पेट पालने के लिए शिकार का सहारा लेती है। एक शेर की अपेक्षा एक शेरनी ज्यादा शिकार करती है यानि कि करीब 90 प्रतिशत शिकार शेरनी ही करती है।

 

 

11/11

भूख पर किसी का नियंत्रण नहीं होता है और इसी के चलते संसार में कुछ कीड़े ऐसे भी होते हैं जिन्हें भूख लगने पर ये खूद को ही खा लेते हैं।

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.