script12वीं में फेल होने वाले धनुष ऐसे बनें सुपरस्टार, करोड़ों की गाड़ी रखने के साथ ये हैं उनके 10 शौक | south superstar Dhanush failed in intermediate exam,he has luxury cars | Patrika News
दस का दम

12वीं में फेल होने वाले धनुष ऐसे बनें सुपरस्टार, करोड़ों की गाड़ी रखने के साथ ये हैं उनके 10 शौक

Birthday Special : साल 2012 में आए कोलावेरी डी गाने से चर्चित हुए थे धनुष
साल 2003 से हुई थी एक्टिंग करियर की शरुआत, पहले बनना चाहते थे शेफ

Jul 28, 2019 / 10:25 am

Soma Roy

dhanush birthday
नई दिल्ली। कोलावेरी डी गाने से बॉलीवुड में सुर्खियां बंटोरने और लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार धनुष को आज हर कोई जानता है। साउथ इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा और रजनीकांत का दामाद होने के नाते उनका स्टारडम बहुत बड़ा है। उन्हें कई लग्जरी चीजों का शौक है। आज उनका 36वां जन्मदिन है। तो कैसे शुरू हुआ उनका जीरो से हीरो बनने तक का सफर आइए जानते हैं।
1.बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर भागने वाले धनुष आज खुद रुपहले पर्दे का एक जाना-पहचाना नाम है। वो कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। बल्कि उनकी दिलचस्पी शेफ बनने में थी। इसके लिए उन्होंने होटल मैनजमेंट का कोर्स करने का भी सोचा था। मगर किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच कर रखा था।
2.धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष का मन शुरू से ही पढ़ाई में नहीं लगता था। वह 12वीं कक्षा में फेल तक हो गए थे। मगर पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’ में काम करके उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। साल 2003 में आई धनुष की मूवी ‘तिरुदा तिरुदी’ ब्लॉकबस्टर हिट रही। इस फिल्म ने धनुष का सिक्का साउथ इंडस्ट्री में चला दिया।
सावन के महीने में पढ़ लें शिव का ये एक शक्तिशाली मंत्र, आर्थिक तंगी समेत दूर होंगी ये 10 परेशानियां

3.साउथ जगत का पॉपुलर चेहरा बन चुके धनुष को दुनिया में पहचान उनके गाए गाने कोलावेरी डी से मिली। साल 2012 में एक तमिल फिल्म में गाया उनका ये गाना खूब मशहूर हुआ। उनके गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि ये एक मात्र ऐसा गाना है जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन बार देखा गया है।
4.धनुष सादा जीवन, उच्च विचार वाले सिद्धांत पर चलना पसंद करते हैं। तभी वो कई लग्जरी चीजों का शौक रखते हैं। मगर वे अपनी जमीनी हकीकत कभी नहीं भूलते हैं। धनुष ने चेन्नई में बहुत ही आलीशन घर बनवा रखा है। जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपए है। इसमें सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
5.धनुष के पास एक गेस्ट हाउस भी है। वो अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए वहां अक्सर जाते रहते हैं।

dhanush
6.धनुष को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास ऑडी A8, Bentley Continental Flying Spur, Jaguar XE, Rolls-Royce Ghost Series – 2 जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं। इनमें से ज्यादातर सभी गाड़ियां 5 करोड़ से ज्यादा कीमत की हैं।
7.चूंकि धनुष शेफ बनना चाहते थे, इसलिए वे खाना बनाने में भी माहिर हैं। उनके पास किचन से जुड़ी कई महंगी चीजें हैं।

8.साउथ के मशहूर गेम जलीकट्टू का नाम सुनकर जहां लोगों का दिल दहल जाता है। कई बार तो इसे बैन करने का भी मुद्दा उठ चुका है। वहीं साउथ के सुपरस्टार धनुष को ये खेल काफी पसंद है। वो इसके पक्ष में हैं।
9.धनुष का रुतबा अपने ससुर रजनीकांत की तरह ही है। वो अपनी एक फिल्म के लिए करीब 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

10.धनुष कई महंगे ब्रांड्स का विज्ञापन भी करते हैं। साथ ही कई नामी-गिरामी कंपनियों के ब्रांड एमेब्ससडर भी हैं।

Home / Dus Ka Dum / 12वीं में फेल होने वाले धनुष ऐसे बनें सुपरस्टार, करोड़ों की गाड़ी रखने के साथ ये हैं उनके 10 शौक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो