script

महज 29 वोटर्स के लिए इस बर्फीली जगह पर बनाया गया पोलिंग बूथ, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें

Published: May 17, 2019 01:42:18 pm

Submitted by:

Soma Roy

समुद्र तल से करीब 15256 फुट की ऊंचाई पर स्थित है टशीगंग
न्यूनतम से नीचे रहता है तापमान, वोटिंग बूथ तक पहुंचने के लिए चलना पड़ेगा पैदल

tashigang polling booth

महज 29 वोटर्स के लिए इस बर्फीली जगह पर बनाया गया पोलिंग बूथ, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें

नई दिल्ली। मतदान के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को वोट डालने में दिक्कतों को सामना न करना पड़ें इसके लिए देश के सबसे ऊंचे इलाके में भी मतदान केंद्र बनाया गया है। इस जगह का नाम टशीगंग है। ये पूरा बर्फीला क्षेत्र है। यहां महज 29 वोटर्स हैं। तो क्या है इस जगह की खासियत आइए जानते हैं।
1.टशीगंग नामक पोलिंग बूथ हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 15256 फुट की है। ये पूरा इलाका बर्फ से ढका रहता है।

2.ये विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। यहां महज 29 वोटर्स है। इनके लिए ये पोलिंग बूथ बनाया गया है।
3.इस एरिया तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। क्योंकि यहां का भौगोलिक वातावरण रहने के लिए बहुत मुश्किल है। ज्यादातर सड़के ब्लॉक रहने की वजह से यहां अमूमन पैदल ही चलना पड़ता है।

रोजाना सुबह उठते ही खा लें चार से पांच खजूर, होंगे ये 10 फायदे
4.19 मई को इस जगह होने वाले मतदान के चलते हेलीकॉप्टर से ईवीएम मशीन पहुंचाई गई। लोगों को वोट डालने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए दूसरी जरूरी चीजें भी वहां तक पहुंचाई गई है।
5.टशीगंग में कुल 49 मतदाता हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या 29 है। जबकि यहां रहने वाली महिलाओं की तादाद 20 है।

6.टशीगंग में ज्यादातर तापमान न्यूनतम के नीचे ही रहता है। अभी भी ये जीरो डिग्री से नीचे ही है। कुछ दिन पहले हुई भारी बर्फबारी के चलते रोड ब्लॉक हैं।
7.विश्व के इस ऊंचे मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को भी मशक्कत करनी पड़ेगी। इसके लिए उन्हें करीब 3 किमी तक पैदल चलना होगा।

9.टशीगंग से पहले दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र लाहुल में स्थित हिक्किम था। मगर टशीगंग के लोगों को दूसरे मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए ज्यादा लंबा सफर तय करना पड़ता था। इसके लिए टशीगंग को मतदान केंद्र बनाया गया।
10.इसके लिए निर्वाचन आयोग ने इलाके में पहले सर्वे भी कराया था। मालूम हो कि इस पोलिंग बूथ में वोट डालने वाली सबसे बुजुर्ग महिला 78 साल की हैं। जबकि सबसे युवा युवक 19 साल का है।

ट्रेंडिंग वीडियो