scriptयहां अपने आप दौड़ने लगते हैं पत्थर, जाने ऐसी ही 10 रहस्यमयी जगहों के बारे में | Patrika News
दस का दम

यहां अपने आप दौड़ने लगते हैं पत्थर, जाने ऐसी ही 10 रहस्यमयी जगहों के बारे में

10 Photos
6 years ago
1/10

दुनिया में वैसे तो कई सारी अजीब जगहें हैं जो इंसानों का सिर चकरा सकती हैं, ये जगहें विज्ञान के नियमों को तो चुनौती देती ही हैं साथ ही इंसानों के लिए भी एक अबूझ पहेली की तरह है। आज हम आपको ऐसी ही 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज तक हम इंसानों के लिए रहस्य बनी हुई है।

कैलिफोर्निया की डेथ वैली वैज्ञानिकों के लिए रहस्य है क्योंकि यहां पर कुछ ऐसे पत्थर हैं जो अपने आप चलते हैं लेकिन ये सिर्फ किसी की गैर मौजूदगी में ही चलते हैं। आगर कोई यहां मौजूद रहे तब ये पत्थर कोई हरकत नहीं करते हैं। बता दें कि ये पत्थर नासा के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं।

 

2/10

अंटार्कटिका में एक जगह ऐसी है जहां खूनी झरना बहता है, इस झरने के पानी का रंग बेहद लाल है और आज तक वैज्ञानिक भी नहीं पता लगा पाए हैं कि इसके पीछे वजह क्या है।

 

3/10

मॉन्कटन न्यू ब्रंसविकयह में एक पहाड़ ऐसा है जहां के रास्तों पर बिना स्टार्ट किए ही कार अपने आप चलने लगती है। दरअसल इस जगह को मैगनेटिक हिल के नाम से जाना जाता है। भारत के लद्दाख में भी ऐसी एक पहाड़ी मौजूद है।

 

4/10

सर्ट्सी आइसलैंड भी किसी रहस्यमयी जगहों में से कम नहीं है बता दें कि यहां पर पानी के नीचे लगातार ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते थे जिसकी वजह से ज्वालामुखी का आकार और उसकी ऊंचाई भी बढ़ती गयी और जब ज्वालामुखी शांत हुआ तो ये आइलैंड बाकी रह गया।

 

5/10

न्यूजीलैंड के ईस्ट कोस्ट के कोई कोहे बीच पर 12-12 फीट के मोराकी पत्थरों का ढेर किसी को भी हैरत में डाल सकता है। दरअसल ये पत्थर बेहद ही अजीब हैं और इनका निर्माण लाखों साल पहले हुआ था।

 

6/10

स्वालबार्ड, आर्कटिक सागर के ग्रीनलैंड में नार्वे द्वीप समूह है। यहां पर 5 महीने तक सूर्य अस्त नहीं होता है, चाहे दिन हो या रात यहां हमेशा सूर्य चमकता रहता है।

 

7/10

तुर्की के पमुक्कले में स्थित एक ऐसी जगह है जहां पर झरनों से बेहद ही गर्म पानी निकलता रहता है। बता दें कि इस झरने के पानी का तापमान 37 डिग्री से 100 डिग्री के बीच रहता है।

 

8/10

न्यूयॉर्क के आर्केड पार्क में मौजूद झरने में एक जलती हुई लौ दिखाई देती है। यह लौ लोगों को हैरान करती रहती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये लौ मीथेन गैस की वजह से जल रही है।

 

9/10

येलोस्टोन नेशनल पार्क में जमीन के नीचे से गर्म पानी का फव्वारा निकलता है जो सैलानियों को काफी आकर्षित करता है।

 

10/10

वेनेजुएला के पश्चिम दक्षिण क्षेत्र के किनारे माराकैबो लेक है। बता दें कि यहां पर दुनिया की सबसे तेज आवृत्ति से बिजली चमकती है। यहाँ पर प्रति वर्ग किलोमीटर में हर साल 250 बार बिजली चमकने का रिकॉर्ड है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.