scriptइंडिया में करोड़ों की कमाई करने वाली ये 10 भारतीय फिल्में पाकिस्तान में हुई बैन | Patrika News
दस का दम

इंडिया में करोड़ों की कमाई करने वाली ये 10 भारतीय फिल्में पाकिस्तान में हुई बैन

11 Photos
6 years ago
1/11

दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड मूवीज के चर्चे विदेशों तक में होते हैं। तभी इन्हें दुनिया के कई अलग—अलग देशों में रिलीज किया जाता है। मगर पाकिस्तान में कई भारतीय फिल्मों को अजीब दलीलें देकर बैन कर दिया गया। तो कौन—सी हैं ये मूवीज आइए जानते हैं।

2/11

सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल स्टारर मूवी रांझणा को पाकिस्तान में रिलीज नहीं होने दिया गया था। पाक ने इसे इस्लाम विरोधी करार दिया गया था। ये फिल्म साल 2013 में भारत में रिलीज हुई थी। इसमें एक मुस्लिम युवती के एक हिंदू लड़के से प्यार करने की कहानी दिखाई गई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

3/11

साल 2014 में भारत में रिलीज हुई हैदर मूवी को भी पाकिस्तान में रिलीज करने पर बैन लगा दिया था। इस मूवी में कश्मीर और पाकिस्तान से संबंधित कुछ सीन्स डाले गए थे, जिनसे पाक खुश नहीं था। इसी के चलते शाहिद और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस पिच्चर को दिखाए जाने से मना कर दिया गया।

4/11

साल 2015 में भारत में रिलीज हुई बेबी मूवी पर भी पाक ने रोक लगाई थी। इस फिल्म में कुछ इस्लामिक व्यक्तियों द्वारा भारत की शांति भंग करने की कोशिश को दिखाया गया था। जिसे इस्लामाबाद और और कराची के सेंसर बोर्ड ने गलत ठहराया। उनके मुताबिक इसमें मुसलमानों की नकारात्मक छवि दिखाई गई है।

5/11

साल 2015 में ही एक्टर सैफ अली खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'फैंटम' आई थी। जिसे पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया गया। इस मूवी में 26/11 के मुंबई हमलों की कहानी दर्शायी गई थी। इसमें पाकिस्तान के हाथ होने पर आशंका जताई गई थी। इसी के विरोध में पाक ने फैंटम पर रोक लगा दी।

6/11

प्लेन हाईजैक पर आधारित फिल्म नीरजा को भारत में दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस मूवी ने करोड़ों की कमाई भी की थी। मगर सोनम कपूर अभिनीत इस पिच्चर को पाकिस्तान में रिलीज नहीं होने दिया गया। पाक के मुताबिक इसमें देश की नेगेटिव छवि दिखाने की कोशिश की गई है।

7/11

यूं तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट की एक्टिंग के सभी दीवाने हैं, लेकिन उनकी मूवी दंगल को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। हैरानी की बात तो यह है कि इसमें कोई इस्लाम विरोधी मसला न होते हुए भी इस पर रोक लगाई गई थी। आलोचकों के मुताबिक मूवी में आखिरी के सीन में भारत का राष्ट्रगान बजता है। जबकि पाक में भारत का राष्ट्रगान बजाना मना है।

8/11

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के फैन्स यूं तो पाकिस्तान में भी बहुत है, लेकिन उनकी भी एक पिच्चर को पाक में रिलीज नहीं होने दिया गया था। इस फिल्म का नाम रईस था। इसमें पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी थी। पाकिस्तान के मुताबिक इस मूवी में इस्लाम की गलत छवि दिखाने की कोशिश की गई है।

9/11

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' को भी पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था। इसकी वजह यह है कि मूवी में कश्मीर का मुद्दा दिखाया गया था। जो एक विवादित मसला है।

10/11

बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के भी पाकिस्तान में कई फैन्स हैं, लेकिन उनकी मूवी टाइगर जिंदा है को भी पाकिस्तान के सिनेमाहॉल्स में नहीं रिलीज करने दिया गया। पाकिस्तान ने इस फिल्म को पाक विरोधी करार दिया, क्योंकि इसमें कैटरीना कैफ एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट का रोल प्ले किया था।

11/11

एक गंभीर एवं सामाजिक मुद्दे पर बनी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पैडमैन को भी पाक के सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचने दिया गया। पाकिस्तान के मुताबिक जिन चीजों का जिक्र इस्लाम में वर्जित है, उन्हें बॉक्स आॅफिस पर रिलीज किया जाना गलत है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.