scriptअगर मिलने लगे आपको ये 10 संकेत तो समझ जाएं आने वाले हैं अच्छे दिन | Patrika News
दस का दम

अगर मिलने लगे आपको ये 10 संकेत तो समझ जाएं आने वाले हैं अच्छे दिन

10 Photos
6 years ago
1/10

हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा एवं बुरा दोनों समय आता है। कहते हैं कि व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही फल मिलता है। अगर आपने अच्छे काम किए हैं तो परिणाम अच्छा होगा। जीवन में हर चीज किसी मकसद से होती है, इसलिए इसके घटित होने से पहले हमें कुछ संकेत भी मिलते हैं। ये इशारे हमे शुभ-अशुभ के बारे में बताते हैं। तो कौन-से है वो संकेत आइए जानते हैं।

2/10

अगर आपको सुबह उठते ही अपने चेहरे पर अलग चमक दिखाई दे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। क्योंकि हर अच्छी चीज के घटित होने पर मन खुश होता है और इसका असर सबसे पहले मुख पर दिखता है।

3/10

अगर आपके घर में या आपको कोई जानवर या पक्षी कहीं से आम की गुठली लाकर दे तो इसे अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि यदि पशुओं में बंदर व बिल्ली ये चीज दे तो बहुत शुभ होता है। इससे घर में खुशहाली आती है।

4/10

अगर आपका ऐसा धन जो बहुत समय बाद अचानक मिल गया हो व कोई व्यक्ति अचानक अपने आप आपका पैसा दे गया हो तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी मां आपसे प्रसन्न हैं और वो आप पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं।

5/10

यदि आपको सपने में शिव जी, विष्णु भगवान, उल्लू, सूर्योदय, माथे पर तिलक लगाना एवं किसी राजा को देखना आदि में से कोई भी चीज दिखाई दे तो इसे अच्छा माना जाएगा। क्योंकि ये व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति लाते हैं।

6/10

अगर आपका रुझान एकदम से आध्यात्म की ओर जाने लगे, आपकी भगवान में श्रद्धा बढ़ जाए तो समझे कि आप से ईश्वर प्रसन्न है और जल्द ही कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

7/10

यदि सुबह उठते ही आपको कोई दूध या इससे जुड़ी खाने की चीजें दे जाएं व घर में आपको ये सब खाने को मिले तो इसे अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में सम्पन्नता आती है।

8/10

यदि किसी व्यक्ति को तीन-चार दिनों से सपने में सुनहरा सांप दिखे तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को धन लाभ होने वाला होता है। इससे कार्य में भी सफलता मिलती है।

9/10

अगर घर से निकलते समय सुबह के वक्त आस-पास गन्ना दिखना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे गन्ने के रस की तरह आपके जीवन में भी मिठास आएगी और अचानक धन की प्राप्ति होगी।

10/10

कई बार घर से बाहर जाते समय या अन्य किसी स्थान पर खड़े होने से पक्षी हमारे ऊपर मल त्याग देते हैं। इससे ज्यादातर लोगों को गुस्सा आ जाती है। उन्हें इससे घिन्न लगने लगती है, लेकिन हकीकत में ये एक शुभ संकेत है। इससे आपके सिर से बला टलने वाली होती है और तरक्की होने वाली होती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.