scriptमरने से पहले हर शख्स को मिलते हैं ये 10 संकेत, खुद भगवान शिव ने बताई हैं ये बातें | Patrika News
दस का दम

मरने से पहले हर शख्स को मिलते हैं ये 10 संकेत, खुद भगवान शिव ने बताई हैं ये बातें

10 Photos
6 years ago
1/10

जो व्यक्ति धरती पर जन्म लेता है उसे एक न एक दिन ये संसार छोड़कर जाना भी पड़ता है। हर इंसान के पृथ्वी पर रहने का एक जीवन चक्र होता है। वो कब तक इस दुनिया में रहेगा और कब इसे अलविदा कहेगा, ये सब चीजें पहले से निर्धारित होती हैं। तभी व्यक्ति को मृत्यु से पहले भगवान खुद ये 10 संकेत देते हैं। आज हम आपको मृत्यु से जुड़े इन्हीं संकेतों के बारे में बताएंगे।

2/10

हर धर्म में मृत्यु से संबंधित जानकारी अलग—अलग हैं। हिंदू धर्म की मानें तो भगवान शिव को संहारक बताया गया है। इसलिए कई धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक उन्हें महाकाल अर्थात मृत्यु जिसके अधीन हो नाम दिया गया है।

3/10

शिव पुराण में बताएं गए भगवान शिव के कथन के अनुसार जिस मनुष्य के सिर पर गिद्ध, कौवा अथवा कबूतर आकर बैठ जाए, उसकी मृत्यु एक माह के भीतर होने की आशंका रहती है।

4/10

इसी तरह जिस व्यक्ति् को चंद्रमा व सूर्य के आस-पास का चमकीला, काला व लाल घेरा दिखाई दे तो उस मनुष्य की मृत्यु 15 दिन के अंदर हो जाती है।

5/10

इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति का शरीर अचानक सफेद या पीला पड़ जाए और उस पर लाल निशान भी दिखाई देने लगे तो समझ जाएं कि व्यक्ति की मृत्यु छह महीने के भीतर हो सकती है।

6/10

शिव पुराण के अनुसार जिस व्यक्ति की मृत्यु एक महीने के भीतर होने वाली होती है उसका बायां हाथ लगातार एक सप्ताह से फड़कता रहता है।

7/10

अगर किसी व्यक्ति को जल, तेल, घी तथा दर्पण में अपनी परछाई दिखाई न दें व धुंधली दिखाई देने लगे तो समझ जाएं कि आपकी मौत करीब है। ऐसे लोग छह महीने से ज्यादा नहीं जी पाते हैं।

8/10

कल्कि पुराण के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के शरीर से मुर्दे जैसी दुर्गंध आने लगे तो उसकी मृत्‍यु अगले 15 दिनों के अंदर होने की आशंका रहती है। ऐसे लोगों को मरते समय कष्ट झेलना पड़ता है।h

9/10

यदि किसी व्यक्ति को मूत्र त्याग करते समय लगातार हिचकियां आएं व बिना किसी कारण के खाने का स्‍वाद और महक न आए तो समझ जाएं कि ऐसे व्यक्ति का काल नजदीक है। वो किसी भी पल इस दुनिया से जा सकता है।

10/10

अगर सपने में आप खुद को ऊंचाई से गिरते देखें व अपने आप को नग्‍न अवस्‍था में तथा रेगिस्‍तान में यात्रा करते देखें तो ये संकेत बेहद घातक मानें जाते हैं। इनका मतलब है कि आपकी मृत्यु अगले तीन महीनों के अंदर हो सकती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.