script

इन 10 संकेतों से जानें कहीं आपका भी तो नहीं हुआ है दोबारा जन्म

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2018 02:02:41 pm

Submitted by:

Soma Roy

दोबारा जन्म लेने वालों का दिमाग अस्थिर रहता है। वे भूतकाल और वर्तमान में उलझे रहते हैं।

rebirth

इन 10 संकेतों से जानें कहीं आपका भी तो नहीं हुआ है दोबारा जन्म

नई दिल्ली। कई लोगों को रात में एक तरह के सपने आते हैं व उन्हें ऐसा लगता कि इस जगह वो पहले भी आ चुके हैं। जबकि हकीकत में वो कभी उस जगह गए ही नहीं होते हैं। तो क्या है वो अजीबो-गरीब चीजें जो देती हैं पुनर्जन्म का संकेत आइए जानते हैं।
1.पौराणिक ग्रंथों के अनुसार पुर्नजन्म का सबसे बड़ा संकेत सपने देते हैं। अगर किसी व्यक्ति को ज्यादातर एक ही तरह के सपने दिखते हैं जिसमें वो ऐसे लोगों को देखता हो जिनसे उनकी पहचान लगती हो या कोई हादसा होते हुए दिखाई देता हो आदि। ये सभी आपके दोबारा जन्म लेने की बात को पुख्ता करते हैं।
2.जिन लोगों का दोबारा जन्म होता है उन्हें किसी जगह से बहुत लगाव होता है। हैरानी की बात तो यह है कि उन्हें उस जगह के बारे में वो सब पता रहता है जबकि वो कभी उस जगह गए नहीं होते हैं।
3.जिन लोगों का पुर्नजन्म होता है उन्हें कई बार अपने पुराने रिश्तों की भी याद सताती है। उन्हें अपनी मां,बहन,भाई, बीवी आदि की छवि दिखने लगती हैं। उन्हें उनके साथ बिताए हुए लम्हें ध्यान आते हैं।
4.दोबार जन्म लेने वाले लोगों को अक्सर पुरानी बातें याद रहती हैं। उन्हें भविष्य में होने वाली घटना का भी पहले से ही आभास हो जाता है। साथ ही उन्हें पिछली घटित हुई घटना का भी अहसास होता है।
5.पुर्नजन्म का एक अन्य अहम संकेत है कि ऐसे व्यक्तियों की आदतें काफी अलग होती हैं। उनका स्वभाव और हरकतें एक-दूसरे के विपरीत होती हैं। उनके स्वभाव में पिछले जन्म की आदतों की काफी छाप होती है।
6.पुर्नजन्म लेने वाले व्यक्ति अपने पिछली अंतर आत्मा से भी जुडे होते हैं। इसी कारण वे किसी वस्तु, मनुष्य एवं अन्य किसी चीज से ज्यादा लगाव रखते हैं। वो अपने वर्तमान और भूतकाल की बातों को लेकर उलझे हुए होते हैं।
7.दोबार जन्म लेने वाले लोगों की एक और खासियत होती है कि उन्हें पिछला ज्ञान भी विरासत में मिलता है। वे भले ही वर्तमान स्थिति में किसी कार्य को करने में सक्षम न हो। उन्हें वो काम नहीं आता, तब भी वो वह काम आसानी से कर लेते हैं। क्योंकि ऐसे लोगों को अपने पिछले जन्म में मिला ज्ञान याद रहता है।
8.पुनर्जन्म लेने वाले लोगों का सिक्स सेंस भी काफी तेज होता है। तभी वे किसी भी घटना के होने से पहले ही उसका एहसास कर लेते हैं। उन्हें अच्छे और बुरे दोनों ही घटनाओं का पूर्वाभास होता है। हैरानी की बात यह है कि उनका ये आभास सच साबित होता है।
9.पुर्नजन्म लेने वाले लोगों का मन अक्सर अशांत रहता है। ऐसे व्यक्तियों के दिमाग में एक समय में कई बातें चलती रहती हैं। वे भूत,भविष्य और वर्तमान तीनों काल में विचरण करते रहते हैं। इसलिए ऐसे लोग हमेशा टेंशन में रहते हैं।
10.ऐसे लोग बेहद संवेदनशील भी होते हैं। इसलिए वे जल्द ही हालात के विपरीत चीजों से डर जाते हैं। उन्हें हमेशा किसी अनहोनी का डर लगा रहता है। ऐसे लोग खुद के मन पर पूरी तरह से काबू नहीं कर पाते। उन्हें घबराहट महसूस होने लगती है।

ट्रेंडिंग वीडियो