script

टूटे हुए पलंग से लेकर मामूली-सी तस्वीर तक बिगाड़ सकती है आपकी किस्मत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 02, 2018 03:07:44 pm

Submitted by:

Soma Roy

नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों के घरों में परेशानियां बनी रहती है। कभी वो पैसों की दिक्कत झेलते हैं तो कभी उन्हें पारिवारिक अशांति का सामना करना पड़ता है। इन सबके चलते व्यक्ति् दुखी हो जाता है। मगर क्या आपको पता है ये सारी चीजें घर में गलत तरीके से रखी गई चीजों से भी हो सकता है।

vastu dosh

टूटे हुए पलंग से लेकर मामूली-सी तस्वीर तक बिगाड़ सकती है आपकी किस्मत

1.कई लोगों को अपने बेडरूम में तस्वीरे लगाने का शौक होता है। मगर उस रुम में या अलमारी व तिजोरी के पास नीले रंग की तस्वीर लगाने से धन का नुकसान हो सकता है। ये एक प्रकार का वास्तु दोष माना जाता है जिसके तहत घर में पैसा नहीं टिकता है।
2.यदि पैसा रखने के स्थान के पास पानी या इससे संबंधित चीजें रखने से भी पैसा खर्च होता है। खासतौर पर दुकानों में लोग एक ही जगह पर सब सामान रख दें। जिसके चलते उनका व्यापार ज्यादा चल नहीं पाता है। इससे बचने के लिए वहां से पानी हटा दें।
3.कई घरों के अंदर बड़ा-सा दरवाजा लगा होता है। जिसमें तीन दरवाजे एक साथ लगे होते हैं। मगर क्या आपको पता है ये भी एक तरह का वास्तु दोष होता है। ऐसे घर में हमेशा चोरी का डर बना रहता है।
4.कई लोग अपने घरों के उत्तर एवं पश्चिम दिशा में कीमती चीजों, तिजोरी आदि को रखते हैं, लेकिन ऐसा करने से उन सामानों के खोने एवं चोरी होने की आशंका रहती है। इससे बचने के लिए तुरंत इन जगहों से चीजें हटा दें।
5.यदि घर में गलत दिशा में घड़ी लगाया जाया तो अपशगुन होता है। इससे व्यक्ति का खराब समय शुरू हो जाता है। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी दक्षिण दिशा की ओर घड़ी नहीं लगानी चाहिए इससे नुकसान होता है, क्योंकि इस दिशा को यम का क्षेत्र माना जाता है।
6.बहुत से नृत्य प्रेमी घर में नटराज की मूर्ति रखते है। मगर वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल इसमें शिव जी तांडव करते हुए उग्र रूप में रहते हैं। घर में ऐसी मूर्ति रखने से घर में तनाव की स्थिति बनती है।
7.घर में रखा टूटा हुआ बेड व पलंग भी धन खर्च बढ़ता है। इससे आय कम होती है और धन का संचय नहीं हो पाता है। इससे दुर्भाग्य भी आता है।

8.घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में डस्टबीन या कचड़ा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस क्षेत्र में गंदगी होने से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। जिसकी वजह से धन की हानि होती है।
9.यदि घर में आपने उग्र तस्वीरें लगा रखी हैं जैसे-किसी हाथी की रौंदते हुए, शेर के शिकार की, अंधेरे वाली फोटो आदि। इन्हें लगाने से घर में नकारात्मकता आति है। साथ ही बेवजह धन खर्च होने लगता है। इससे घर में बीमारी भी आती है।

ट्रेंडिंग वीडियो