scriptइन 6 राशियों के लोग झूठ बोलेने में होते हैं सबसे माहिर, हर कोई खा जाता है धोखा | Patrika News
दस का दम

इन 6 राशियों के लोग झूठ बोलेने में होते हैं सबसे माहिर, हर कोई खा जाता है धोखा

10 Photos
6 years ago
1/10

हर व्यक्ति की पर्सनाल्टी पर उसकी राशि का बहुत असर होता है। इसी के आधार पर उसका स्वभाव निर्भर होता है। आज हम आपको ऐसी ही 6 राशि के जातकों के बारे में बताएंगे जो झूठ बोलने में सबसे माहिर होते हैं।

2/10

वृषभ राशि के लोग अपनी बात मनवाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। ये इतनी सफाई से झूठ बोलते हैं कि ये सच लगने लगती हैं। कोई उन पर शक भी नहीं करता है। जिसके चलते वे अपने मनसूबों में कामयाब हो जाते हैं।

3/10

ऐसे लोग अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए इस तरह से झूठ बोलते हैं कि सामने वाला उन पर आसानी से यकीन कर लेता है। वृषभ राशि के लोग अपने उसूलों के भी बहुत पक्के होते हैं इसलिए ये उतना ही झूठ बोलते हैं जितना उन्हें जीत हासिल करने के लिए जरूरी लगता है।

4/10

मिथुन राशि के जातक बड़े शरारती स्वभाव के होते हैं। ये दूसरों के बीच अपना वजूद कायम रखने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। इनकी बात—बात पर झूठ बोलने की आदत होती है। इनके इसी स्वभाव के चलते कई लोग इन्हें नापसंद भी करते हैं।

5/10

ऐसे लोग काफी मूडी भी होते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। तो दूसरे ही पल ये बेहद खुश हो जाते हैं। इनके मूड का असर इनके स्वभाव और रुचियों पर भी पड़ता है। तभी तो समय—समय पर इनकी पसंद—नापसंद बदलती रहती है।

6/10

सिंह राशि के लोगों को भी दूसरों के आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद होता है। इसीलिए ये भी झूठ बोलते रहते हैं। ये लोगों को इतनी जल्दी अपना बना लेते हैं कि कोई उन पर शक भी नहीं कर पाता है। ये बहुत सफाई से झूठ बोलते हैं।c

7/10

सिंह राशि के लोग दूसरों पर अपनी हुकूमत जमाने के लिए बातों को बढ़ा—चढ़ाकर पेश करते हैं। उन्हें लगता है कि उनके ऐसा करने से लोग उनकी इज्जत करेंगे और उन्हें ज्ञानी समझेंगे। सिंह जातकों को अपनी राय मनवाने का भी बहुत शौक होता है इसलिए ये अपनी बात को दृढ़तापूर्वक रखते हैं।

8/10

तुला राशि वालों को भी झूठ बोलने में माहिर समझा जाता है क्योंकि ये बड़े कूटनीतिज्ञ स्वभाव के होते हैं। इनके किसी परिस्थिति में फंस जाने और अपनी जान बचाने के लिए ये किसी भी हद तक झूठ बोलने को तैयार हो जाते हैं।

9/10

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी झूठ बोलना बच्चों का खेल होता है। ये इतनी सफाई से झूठ बोलते हैं कि इन पर शक करना नामुमकिन होता है। ऐसे लोग अपने फायदे के लिए अपने दुश्मन को भी गले लगा सकते हैं।

10/10

कुंभ राशि के लोग मजाकिया स्वभाव के होते हैं, इसलिए ये कई बार मजाक करते समय झूठ बोलते हैं। ये लोगों को ऐसी कहानियां सुनाते हैं जिन पर लोग आसानी से यकीन कर लेते हैं। लोग उन्हें अपना हितैशी समझने लगते हैं। मगर असलियत में ऐसे लोग बहुत मतलबी होते हैं। ये अपने लाभ के लिए किसी का भी भरोसा तोड़ सकते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.