राजनीति

अब “आप” लाई 20 हजार रूपए में “टी विद केजरीवाल” 

विधानसभा चुनावों के लिए फंड जुटा रही है आप, सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए की फंड जुटाने की अपील

Jan 01, 2015 / 11:23 am

पवन राणा

नई दिल्ली। पार्टी के लिए फंड जुटाने के नए-नए तरीके खोज रही आम आदमी पार्टी अब एक नया तरीका लेकर आई है। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए फंड जुटाने के चलते आम आदमी पार्टी ने अब “टी विद केजरीवाल” शुरू किया है। पहले लंच फिर डिनर के बाद टी विद केजरीवाल पार्टी का फंड जुटाने का सबसे लेटेस्ट तरीका है।

फंड रेजिंग इवेंट है, टी विद केजरीवालः भारती
इस समारोह का आयोजन शनिवार को दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने किया। भारती ने कहा, “टी विद केजरीवाल एक फंड रेजिंग इवेंट है, जिसमें शामिल होने के लिए लोगों को 20 हजार रूपए देने होंगे।” साथ ही सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें लोगों से पार्टी के लिए पैसे डोनेट करने की अपील की गई है।

डिनर के जरिए भी फंड जुटा चुकी है आप
इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने फंड जुटाने के लिए डिनर कराने का फंडा शुरू किया था। इस डिनर पार्टी की शुरूआत 27 नवंबर को मुंबई से की गई थी। केजरीवाल की इस पार्टी में 200 लोगों को डिनर कराया गया। डिनर पार्टी में केजरीवाल ने हीरा व्यापारियों, बॉलीवुड स्टार्स और बैंकर्स को होस्ट किया और फंड केरूप में 91 लाख रूपए जुटाए किए। केजरीवाल की इस पार्टी में आने वाले लोगों के लिए डिनर की एक प्लेट की कीमत 20 हजार रूपए रखी गई थी।

Home / Political / अब “आप” लाई 20 हजार रूपए में “टी विद केजरीवाल” 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.