scriptये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक सुसाइड प्वाइंट, यहां नहीं बचती है किसी की जान | Patrika News
दस का दम

ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक सुसाइड प्वाइंट, यहां नहीं बचती है किसी की जान

10 Photos
6 years ago
1/10

दुनिया में हर किसी को कोई न कोई गम सताता रहता है। तभी कई लोग हर साल अपनी जान ले लेते हैं। मगर जीने—मरने के इस खेल में सबसे खतरनाक गवाह बनती हैं वो जगह जहां लोग सुसाइड कर लेते हैं। आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसी भयानक जगहों के बारे में बताएंगे जहां कई लोग सुसाइड करते हैं।

2/10

आत्महत्या करने के लिए चीन में स्थित नैनजिंग यांगजे रिवर बहुत बदनाम है। इसे सुसाइड प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है। यहां अब तक करीब 2 हजार लोगों ने अपनी जान दी है। इस ब्रिज की नदी से ऊंचाई करीब 200 फीट है। यहां से छलांग लगाने वालों की मुश्किल से ही जान बच पाती है। इस ब्रिज का निर्माण साल 1968 में हुआ था।

3/10

दुनिया के दूसरे सबसे खतरनाक सुसाइड प्वाइंट में न्यूयॉर्क में स्थित स्काईलाइन भी है। ये एक ऊंची इमारत है। स्थानीय आकंडों के मुताबिक न्यूयार्क में दूसरे देशों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा लोग बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे देते हैं। इस इमारत की ऊंचाई करीब 1000 फीट है।

4/10

कनाडा और अमेरिका के बॉर्डर पर स्थित नियाग्रा फॉल्स देखने में भले ही बहुत खूबसूरत है। मगर ये बहुत जानलेवा है। ये करीब 165 फीट गहरा है। कई लोग यहां दुर्घटना की वजह से भी मारे गए हैं। 1856 से 1995 के बीच यहां करीब 2780 सुसाइड हुए हैं, जबकि अभी भी हर साल औसतन 25 लोग सुसाइड करते हैं।

5/10

इस्तांबुल में स्थित बॉस्फोरस ब्रिज भी बहुत खतरनाक है। यहां भी हर साल सैकडों लोग अपनी जान दे देते हैं। ये पुल इतना खतरनाक है कि यहां से गिरने वालों की जान बहुत ही मुश्किल से बच पाती है। नदी से इसकी ऊंचाई 210 फीट है। इसका निर्माण सन् 1973 में हुआ था। यहां हो रही आत्महत्याओं को रोकने के लिए वहां की सरकार ने ब्रिज को पैदल पार करने पर रोक लगा दी थी।

6/10

लंदन में बना अंडरग्राउंड रेल भी काफी खतरनाक है। यहां हर साल करीब 100 लोग आत्महत्या करते हैं। इस रेल लाइन की लंबाई औसतन 400 किलोमीटर है। यहां के कुछ स्टेशनों से लोग सुसाइड करने की कोशिश करते हैं। इनमें से महज आधे लोग ही जिंदा बच पाते हैं।

7/10

इंग्लैंड में स्थित बीची हेड भी सुसाइड प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। इसकी ऊंचाई 500 फीट है। एक वेबसाइट के मुताबिक यहां हर साल औसतन 20 लोग अपनी जान दे देते हैं। कई लोगों ने यहां कूद कर जान दी है, तो कई ने कार चलाते हुए सुसाइड किया है।

8/10

आस्ट्रेलिया में बने द गैप, सिडनी से भी कई लोग कूदकर अपनी जान दे देते हैं। यहां हर करीब 50 लोग आत्महत्या करते हैं। यहां सुसाइड करने वालों में ऑस्ट्रेलिया की एक जानी-मानी टीवी न्यूज एंकर चारमैने ड्रैगन भी शामिल हैं।

9/10

सेन फ्ररांसिस्को में स्थित गोल्डेन गेट ब्रिज देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी है। क्योंकि यहां लोगों के सुसाइड करने का रिकॉर्ड लगातार बढ़ता जा रहा है। इस ब्रिज की ऊंचाई 245 फीट है। यहां करीब 1600 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।

10/10

जापान के ओकिगहारा फॉरेस्ट में स्थित माउंट फुजी भी बहुत खतरनाक है। यहां कई लोग रोजाना जान देते हैं। साल 2013 में यहां 105 लोगों के शव मिले थे। जबकि साल 2010 में यहां करीब 200 लोगों ने सुसाइड की कोशिश की थी जिसमें 54 सफल रहे। ये काफी घना और विशाल है इसलिए यहां शवों को खोजना आसान नहीं है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.