scriptनेहा ही नहीं बॉलीवुड की इन 10 हसीनाओं ने भी की छोटे उम्र के लड़कों से शादी | Patrika News
दस का दम

नेहा ही नहीं बॉलीवुड की इन 10 हसीनाओं ने भी की छोटे उम्र के लड़कों से शादी

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया नो हाल ही में गुपचुप तरीके से एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली हैं। उन्होंने अपने से 2 साल छोटे लड़के से शादी की है। नेहा के अलावा इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनका दिल अपने से कम उम्र के लड़कों पर आया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं हसीनाओं के बारे में बताएंगे।

2/10

बॉलीवुड की सेक्सिएस्ट लेडी बिपाशा बासु ने साल 2016 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। बिपाशा करण से 4 साल बड़ी हैं। उनकी उम्र 38 साल है। जबकि करण की उम्र 34 साल के हैं।

3/10

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत जोड़ी में से एक है ऐश्वर्या—अभिषेक की जोड़ी। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी। ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। अभिषेक बच्चने से शादी से पहले ऐश्वर्या अपने से उम्र में छोटे एक्टर विवेक ओबेराय को भी डेट किया था।

4/10

योगा क्वीन एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों एक बेहतरीन कपल हैं। शिल्पा—राज से करीब तीन महीने बड़ी हैं। इससे पहले शिल्पा का अफेयर एक्टर अक्षय कुमार के साथ था।

5/10

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी अपने से छोटे उम्र के लड़के से शादी की है। उन्होंने वर्ष 2015 में एक्टर कुणाल खेमू के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया था और बाद में लिव—इन में रहे थे। सोहा कुणाल से 5 साल बड़ी हैं।

6/10

रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने से कम उम्र के लड़के से शादी की है। उन्होंने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन एक कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।

7/10

कोलावेरी डी गाने से फेमस हुए सिंगर धनुष की पत्नी भी उनसे उम्रदराज हैं। उन्होंने साल 2004 में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। ऐश्वर्या—धनुष से 2 साल बड़ी हैं।

8/10

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने सन् 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी। उस वक्त अमृता 33 साल की थी। वहीं सैफ महज 21 साल के थे। दोनों के बीच करीब 12 साल का गैप था। बाद में विचारों में मतभेद के चलते दोनों साल 2004 में एक—दूसरे से अलग हो गए।

9/10

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने भी अपनी उम्र से छोटे लड़के से शादी की है। उन्होंने मूवी एडिटर व डायरेक्टर शिरीश कुंद्रा से साल 2004 में शादी की थी। फराह अपने पति से 8 साल बड़ी हैं।

10/10

बॉलीवुड की वेट्रेन एक्ट्रेस नर्गिस ने भी अपनी उम्र से बड़े लड़के से शाद की थी। उन्होंने मशहूर एक्टर सुनील दत्त से शादी की थी। दोनों के बीच प्यार मदर इंडिया के सेट से शुरू हुआ था। उस वक्त सुनील दत्त ने नरगिस को स्टूडियो में लगी आग से बचाया था। नरगिस सुनील से एक साल बड़ी थीं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.