scriptसपने में दिख जाए ये चीजें तो रहें सतर्क, हो सकता है यमराज का बुलावा | these dreams are bad, it is a sign of death and inauspicious things | Patrika News

सपने में दिख जाए ये चीजें तो रहें सतर्क, हो सकता है यमराज का बुलावा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 22, 2019 05:41:22 pm

Submitted by:

Soma Roy

सपने में काली बिल्ली या कौआ देखना अशुभ माना जाता है, इससे घर में अनहोनी होने का डर रहता है।
अशुभ सपने लड़ाई-झगड़े एवं विश्वासघात का भी संकेत हो सकते हैं।

bad dreams

सपने में दिख जाए ये चीजें तो रहें सतर्क, हो सकता है यमराज का बुलावा

नई दिल्ली। कई बार सोते समय सपने दिखते हैं। ये अच्छे और बुरे दोनों हो सकते हैं। वैज्ञानिक लिहाज से ये महज दिमाग का भ्रम होता है। जबकि आध्यात्म के अनुसार ये हमें भविष्य का संकेत देते हैं। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए ऐसे कुछ अशुभ संकेतों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए घातक हो सकते हैं।
काल भैरव पर भी लगा था दोष, बितानी पड़ी थी भिखारी की जिंदगी

1.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी को सपने में जलती हुई चिता दिखे तो इसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति का अंतिम समय करीब आने का संकेत मिलता है।
2.पंडित कृष्णकांत चतुर्वेदी के मुताबिक चिता के अलावा राख देखना या किसी को रोते हुए देखना भी खराब समझा जाता है। इससे दुर्घटना होने या किसी अनहोने के घटित होने का संकेत मिलता है।
3.अगर किसी के सपने में काला भैंस दिखाई दे। खासतौर पर उसकी दो बड़ी सींगे हो तो इसे यमराज के आने का संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे परिवार में किसी का शोक समाचार मिल सकता है।
ये मामूली-सी अंगूठी चमका सकती है आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

4.चूंकि भैंस यमराज की सवारी है, इसलिए स्वप्न में उसे देखने से अशुभ समाचार मिलते हैं। इससे दुर्घटना का शिकार होने की भी आशंका होती है।
5.अगर सपने में बाज या चील मांस खाते हुए दिखे तो इसे अशुभ माना जाता है। क्योंकि ये जीव महज मृत्यु के बाद ही व्यक्ति के पास आते हैं। इसलिए माना जाता है कि इसे स्वप्न में देखने से व्यक्ति की मृत्यु करीब होती है।
6.बाज या चील के ऐसे मांस खाते हुए सपने को देखने पर घर में दरिद्रता भी आती है। चूंकि शास्त्रों में इन्हें अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसे घर में मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती है।
7.अगर किसी को स्वप्न में काला कौआ दिखे तो इसे भी खराब माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना अशुभ समाचार का संकेत देता है। इससे घर में किसी अनहोने के होने की आशंका रहती है।
8.अगर काला कौआ कांव-कांव करते हुए दिखे तो इससे परिवार के झगड़े हो सकते हैं। इससे आपको मानसिक तनाव और उलझन भी झेलनी पड़ सकती है।

9.पंडित कृष्णकांत चतुर्वेदी के अनुसार अगर किसी को स्वप्न में काली बिल्ली रोते हुए दिखे तो समझ जाएं घर में किसी की मृत्यु होने वाली है।
10.अगर काली बिल्ली छुपके वार करते हुए दिखे तो समझे कि इससे आपके शत्रु आप पर हमला बोल सकते हैं। आपको अपने मित्रों से भी सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि वो आपको धोखा दे सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो