scriptआज खुशनुमा दिखने वाले ये 10 सेलिब्रिटीज कभी करना चाहते थे सुसाइड | Patrika News
दस का दम

आज खुशनुमा दिखने वाले ये 10 सेलिब्रिटीज कभी करना चाहते थे सुसाइड

10 Photos
6 years ago
1/10

हर किसी की जिंदगी में ऐसा दौर आता है जब वह खुद को अकेला महसूस करता है। उसके पास जीने की उम्मीद नहीं बचती है और वो खुद को खत्म कर लेना चाहता है। जिंदगी का ऐसा फेज महज आम लोगों में ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज में भी आता है। आज हम आपको ऐसे ही 10 पॉपुलर लोगों के बारे में बताएंगे जो कभी आत्महत्या करना चाहते थे।

2/10

सुसाइड का ख्याल मन में रखने वालों में सबसे पहला नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का आता है। वो आज भले ही पूरी दुनिया के लिए आइकॉन बन चुकी हो, लेकिन एक समय वो अपनी जिंदगी से हार चुकी थी। वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इस वजह से कई मूवीज से भी उन्हें हाथा धोना पड़ा था। बाद में उनके पिता ने उन्हें हौंसला दिया था। तब से दीपिका की जिंदगी बदल गई।

3/10

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा इलियाना डिक्रूज भी कभी सुसाइड करना चाहती थी। वो दौर उनके करियर की शुरुआत का था। उन्हें अच्छी मूवीज मिल रही थी। तब भी उन्हें मानसिक शांति नहीं मिल पा रही थी। जिसके चलते वो डिप्रेशन में चली गई थीं, तब वो खुद को खत्म कर लेना चाहती थी। इस बात का खुलासा इलियाना ने एक स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम में किया था।

4/10

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपने करियर के शुरुआती दौर में आत्महत्या करने के ख्यालों से जूझ रहे थे। उस वक्त वो लखनऊ के स्पोर्टस हॉस्टल में रहते थे। वहां वे अपने हेड से परेशान रहते थे। उन्हीं दिनों वे सुसाइड करना चाहते थे। मगर बाद में उन्होंने खुद को डिप्रेशन से बाहर निकाला।

5/10

आॅस्कर विनर और मशहूर संगीत निर्देशक ए आर रहमान के क्रिएशन की तो पूरी दुनिया दीवानी है। मगर बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वो भी कभी आत्महत्या करना चाहते थे। दरअसल वो अपनी जिंदगी के शुरुआती दौर में संघर्ष कर रहे थे। तब उनके मन में सुसाइड का ख्याल आया था। इस बात का जिक्र उनकी बायोग्राफी ए आर रहमान द स्प्रिट आॅफ म्यूजिक में देखने को मिलती है।

6/10

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की एक्टिंग के सभी मुरीद है, लेकिन उनके इस टैलेंट को नेशनल स्कूल आॅफ ड्रामा ने नहीं पहचाना था। तभी मनोज को वहां एडमिशन नहीं मिला था। इस बात से मनोज बहुत आहत हुए थे। उस दौरान वो सुसाइड करना चाहते थे। मगर उनके पिता ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया।

7/10

इंडियन एक्ट्रेस शमा सिकंदर भी आत्महत्या के ख्यालों से जूझ चुकी हैं। वो बाइपोलर नामक बीमारी से ग्रसित थी। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें मस्तिष्क का संतुलन खराब हो जाता है। ऐसे में शमा बीमारी से लड़ने के बजाय उससे हार गई थी। वो खुद की जिंदगी खत्म कर लेना चाहती थी।

8/10

मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर भी एक समय डिप्रेशन के शिकार थे। वो अपनी बीमारी से परेशान थे। उन्हें कॉर्डिएक अटैक हुआ था। इससे वो परेशान हो गए थे। कुछ समय बाद उन्हें एनजाइटी का भी अटैक आ गया था। इन बीमाीरियों से घिरे होने के चलते करण खुद को जिंदगी से आजाद कर लेना चाहते थे।

9/10

मशहूर मलयालम एक्टर गोपीकृष्णनन पद्मनाभम पिल्लई भी सुसाइड करना चाहते थे। दरअसल उन पर साउथ की एक एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ और शोषण का आरोप लगा था। बाद में इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए पिल्लई ने कहा था कि उन्हें झूठा फंसाया गया। इस बात से वो बेहद दुखी थे। जिसके चलते वो आत्महत्या करना चाहते थे।

10/10

फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उनका झगड़ा उनके को—एक्टर सुनील ग्रोवर से हो गया था। चूंकि दोनों अच्छे दोस्त थे इसलिए लड़ाई के बाद से वो और दुखी हो गए। वो खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। तब उनके मन में आत्महत्या का ख्याल आया था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.