scriptरास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो समझें मां लक्ष्मी की जल्द होगी आप पर कृपा | these indications will bring wealth and good luck for you | Patrika News

रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो समझें मां लक्ष्मी की जल्द होगी आप पर कृपा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 08, 2019 05:55:32 pm

Submitted by:

Soma Roy

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये संकेत बताएंगे आपको होगी धन की प्राप्ति

maa laxmi ke sanket

रास्ते में दिख जाएं ये चीजें तो समझें मां लक्ष्मी की जल्द होगी आप पर कृपा

नई दिल्ली। सभी कोई धनवान बनना चाहते हैं, लेकिन मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी या नहीं इस बात का पता कुछ खास संकेतों से लगाया जा सकता है। तो कौन-से हैं वो इशारे जो बताते हैं कि आपको जल्द होगी धन की प्राप्ति आइए जानते हैं।
1.अगर घर से बाहर निकलते वक्त आपको कोई हरी घास या चारा ले जाता हुआ दिखे तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में सम्पन्नता आएगी।

2.अगर आप किसी अच्छे काम के लिए बाहर जा रहे है और कोई आपको सुबह-सुबह झाडू लगाता दिख जाए तो समझें कि आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान हैं। जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होगी।
3.अगर पूजा का नारियल फोड़ने पर उसमें फूल निकले तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में अन्न और धन की बढ़ोत्तरी होती है।

4.अगर आपके घर में अचानक से कोई उल्लू आ जाए तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। चूंकि इसे मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, इसलिए इसके घर आने से मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत मिलता है।
5.अगर घर से निकलते समय आपको कोई गन्ना ले जाते हुए दिखे या रास्ते में गन्ने का खेत पड़े तो इसे भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि गन्ने की मिठास की तरह आपके जीवन में भी खुशहाली आएगी।
6.अगर आपको सुबह व शाम को शंख की आवाज सुनाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने से आपके मन से नकारात्मक भाव खत्म हो जाएंगे और घर में सौहार्द का वातावरण होगा। इससे परिवार के लोगों की तरक्की भी होगी।
7.अगर आप सफर कर रहे हैं और आपको अचानक अपनी दाईं ओर बंदर दिखाई दें तो इसे बेहतर समझा जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर व्यक्ति को जल्द ही धन लाभ होता है।
8.अगर आप शुभ काम की शुरुआत करने जा रहे हैं और उस वक्त आपको शंख या घंटी की आवाज सुनाई दे या धूपबत्ती जैसी कोई सुंगध आए तो इसे भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है।
9.अगर आप घर से बाहर जाते समय रास्ते में नई नवेली दुल्हन देखें तो इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।

10.यदि आपके घर में बिल्ली, कुत्ता व कोई अन्य जानवर बच्चा दें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इससे कभी धन की कमी नहीं होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो