scriptबिना जानें पहन लेते हैं सोना तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती है परेशानियां | these people should not wear gold, it can be inauspicious | Patrika News

बिना जानें पहन लेते हैं सोना तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती है परेशानियां

locationनई दिल्लीPublished: Mar 05, 2019 03:45:32 pm

Submitted by:

Soma Roy

सोने को कभी भी कमर में नहीं पहनना चाहिए, इससे पाचन संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।

gold

बिना जानें पहन लेते हैं सोना तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती है परेशानियां

नई दिल्ली। सोना पहनना ज्यादातर सभी को पसंद होता है। महिलाओं के लिए तो ये सबसे पसंदीदा चीज है। इंवेस्टमेंट के हिसाब से भी सोना रखना अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बिना जाने समझें सोना पहनना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए।
1.जो लोग लोहे, कोयले या शनि संबंधित किसी धातु का व्यापार करते हैं तो उन्हें सोना बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। इससे बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

इन पांच चीजों से करें शिव जी का अभिषेक, दूर होंगी सारी समस्याएं
2.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कमर में कभी भी सोना धारण नहीं करना चाहिएा। इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इससे गर्भाशय और यूट्रस की बीमारी का खतरा रहता है।

3.कभी भी सिर या पैर में सोने के गहने नहीं पहनने चाहिए। इससे मस्तिष्क में गर्म ऊर्जा प्रवाहित होती है। जिससे व्यक्ति को गुस्सा आ सकता है।
4.जो लोग मोटापे से परेशान है उन्हें सोना नही पहनना चाहिए। क्योंकि ये मंगल ग्रह के प्रभाव को बढ़ाता है। इससे शरीर फूलने लगता है।

5.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला और मकर राशि के लोगों को कभी भी सोना नहीं पहनना चाहिए। इससे उनके धन का नाश हो सकता है और दुर्भाग्य आ सकता है।
शनिवार को कर लें सिर्फ इस मंत्र का जाप, शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति

6.जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति अच्छी स्थिति में नहीं है उन्हें भी सोना बिना परामर्श के नहीं पहनना चाहिए। ऐसे लोगों को सोने की पायल या बिछिया बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि इससे माना जाता है कि बृहस्पति देव का अपमान हो रहा है।
7.जिन लोगों का चंद्रमा खराब है उन्हें भी सोना नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि दोनों विपरीत ग्रहों को दर्शाते हैं। सोना धारण करने से मन परेशान रहता है। इससे किसी काम में मन नहीं लगता है।
9.शनि से पीड़ित लोगों को भी सोना नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि सोने को बृहस्पति देव से संबंधित माना जाता है। जबकि शनि से गुरु का व्यवहार बिल्कुल विपरीत रहता है। इसे धारण करने से व्यक्ति के काम में अड़चनें आ सकती हैं।
10.जो लोग शराब या मांसहारी चीजों का सेवन करते हैं उन्हें भी सोना नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म में सोने को एक पवित्र धातु माना गया है। जिसका इस्तेमाल शुभ कार्यों में होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो