scriptहाथों में ये लकीरें शख्स को दिलाती है पहचान, कहीं आप भी तो नहीं इनमें से एक | these signs on palm can change your destiny, it can make you famous | Patrika News

हाथों में ये लकीरें शख्स को दिलाती है पहचान, कहीं आप भी तो नहीं इनमें से एक

locationनई दिल्लीPublished: Sep 06, 2018 03:08:42 pm

Submitted by:

Soma Roy

हाथों में ऐसे खास निशान होने पर बनता है राजयोग, धनुष और त्रिशूल का भी निशान शामिल

palmistry tips

हाथों में ये लकीरें शख्स को दिलाती है पहचान, कहीं आप भी तो नहीं इनमें से एक

नई दिल्ली। दुनिया में बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं जो पैसों के साथ-साथ नाम और शोहरत भी कमाते हैं। व्यक्ति् को जीवन में कितनी सफलता मिलेगी ये सब उसके भाग्य पर निर्भर करता है और यही किस्मत हाथों के लकीरों में छिपा होता है। तो कौन-सी हैं वो लकीरे जो शख्स को बना सकती है राजा आइए जानते हैं।
1.जिन लोगों के हाथ पर त्रिशूल का निशान बना होता है। खासतौर पर शनि पर्वत के स्थान पर ऐसे लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं। शनि देव की कृपा से ऐसे लोग उच्च बिजनेसमैन एवं नेता बनते हैं।
2.जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा हथेली के बीच से शुरु होकर उसकी एक शाखा गुरु पर्वत या सूर्य पर्वत पर मिले तो ऐसे लोगों को भी किस्मत का भरपूर साथ मिलता है। ऐसे लोग उच्च अधिकारी एवं दौलतमंद शख्स बनते हैं। सूर्य एवं गुरू की वजह से इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है।
3.जिस व्यक्ति की हथेली पर धनुष, चक्र, झंडा, रथ और आसन आदि में से कोई शुभ निशान होते हैं तो ऐसे लोग भी किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती है।
4.यदि किसी व्यक्ति के हथेली पर तलवार, हल या फिर पहाड़ का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति के हाथों में राजयोग होता है। ऐसे लोग उच्चाधिकारी बनते हैं एवं समाज में खूब नाम कमाते हैं। ये सारे सांसारिक सुखों का लाभ उठाते हैं।
5.जिन लोगों की हथेली पर मछली, छाता एवं मंदिर का निशान हो ऐसे लोगों के हाथों में भी राज योग होता है। ऐसे लोग संसार में बहुत नाम कमाते हैं। इनके पास ऐशोआराम की सारी सुविधाएं होती हैं। इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
6.जिस किसी की हथेली में गुरु और सूर्य पर्वत उभार लिए होते हैं और शनि, बुध रेखा साफ और सीधी हो। ऐसे लोग राज्यपाल या किसी शहर के उच्च अधिकारी बनते हैं। ऐसे लोगों का समाज में बहुत नाम होता है।
7.यदि किसी की हथेली में मंगल पर्वत ऊंचा हो और मस्तिष्क रेखा सिरे से दो भागों में बंटी हुई हो तो ऐसे लोगों के हाथों में भी राजयोग होता है। ऐसे लोग मंत्री व किसी सरकारी क्षेत्र में बहुत कामयाब होते हैं।
8.अगर किसी व्यक्ति के हाथों में अनामिका के मध्य से पुण्य रेखा निकली हो व मणिबंध से शनि रेखा रिंक फिंगर तक जाए तो इसे समुद्रशास्त्र में शुभ माना जाता है। ऐसे लोग नामी नेता बनते हैं। ये कई सालों तक शासन करते हैं।
9.यदि आपकी हथेली में गुरु एवं मंगल पर्वत उच्च स्थिति में हो एवं मस्‍तिष्‍क रेखा दोहरी है। साथ ही अंगुलियां नुकीली एवं नाखून चमकदार हैं तो ऐसे लोग राजदूत बनते हैं। इन्हें विदेश यात्राएं भी करने को मिलती हैं।
10.यदि किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की तर्जनी और कनिष्ठिका मोटी और बड़ी हो। साथ ही मंगल पर्वत ऊंचा एवं सूर्य रेखा मजबूत स्थिति में हो तो ऐसे लोग कलेक्टर व कमिश्नर बनते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो