scriptबॉलीवुड में एंट्री को तैयार है इन 10 सेलिब्रिटीज के बच्चे, देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल | Patrika News
दस का दम

बॉलीवुड में एंट्री को तैयार है इन 10 सेलिब्रिटीज के बच्चे, देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉलीवुड इंडस्ट्री में यंग टैलेंट की कमी नहीं है। यहां हर सालों लाखों लोग सपने लेकर आते हैं और कामयाबी हासिल करते हैं। मगर इंडस्ट्री में भाई—भतीजावाद भी जोरों पर रहता है। तभी तो स्टार किड्स को इसका फायदा मिलता है। आज हम आपको रुपहले पर्दे के उन चमकते सितारों के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द लाइमलाइट में आने वाले हैं।

2/10

बॉलीवुड के नवाब यानि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इस साल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी केदारनाथ की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म साल 2018 के नवंबर तक रिलीज होगी।

3/10

एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनंया पांडे में इस साल इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। वो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तार सुतारिया भी होंगी। यह मूवी इस साल नवंबर में रिलीज होगी। अनंया पर उनके पिता चंकी को बहुत गर्व है। उनके मुताबिक उनकी बेटी का जन्म एक्टर बनने के लिए ही हुआ है।

4/10

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी सिल्वर स्क्रीन पर छाने को तैयार हैं। उनके लुक और स्टायल को लेकर अभी से उनकी तुलना उनके पिता से की जाने लगी है। हालांकि इस बात से अहान पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। तभी वो पूरे जोश के साथ डेब्यू करने को तैयार हैं। उनके सपोर्ट में उनके पिता सुनील ने कहा कि उनका बेटा उनसे कई गुणा ज्यादा अच्छा एक्टर है। बता दें कि बहन आथिया शेट्टी के बाद अब अहान भी इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाने वाले हैं। वो साजिद नाडियावाला की मूवी में काम कर रहे हैं।

5/10

सलमान की हीरोइन भाग्यश्री के बेटे अभिमंयू दसानल भी इंडस्ट्री में अपना कदम रखने को तैयार हैं। वो बतौर एक्टर मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म में काम कर रहे हैं। अभिमंयू की मां भाग्यश्री चाहती हैं कि उनका बेटा एक बहुत बड़ा स्टार बनें। वैसे अभिमंयू ने इससे पहले कई मूवीज में बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम किया है।

6/10

सलमान खान की बहन अर्पिता के हसबैंड आयुष शर्मा भी इस साल इंडस्ट्री में अपना कदम रखेंगे। वो लवरात्रि मूवी में काम कर रहे हैं। इसमें वो वरीना हुसैन के साथ काम कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल अक्टूबर महीने तक रिलीज होगी।

7/10

पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जाता है कि उन्होंने इसके लिए एक स्क्रिप्ट भी ले ली है। उनकी फिल्म साल 2018 के आखिरी व 2019 तक रिलीज हो सकती है। बता दें कि आलिया फिल्मों में आने से पहले से ही चर्चाओं में हैं क्योंकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

8/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस टिवंकल खन्ना के कजिन करण कपाड़िया भी सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू दिखाने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि करण ने टोनी डिसूजा की मूवी साइन की है, जो कि अगले साल तक रिलीज होगी। ट्विंकल के साथ करण की बॉडिंग बहुत अच्छी है। वो अपनी बहन के साथ अक्सर हॉलीडेज पर छुट्टियां मनाते हुए साथ दिख जाते हैं।

9/10

गदर एक प्रेम कथा मूवी में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा भी बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रहे हैं। वो जीनियस मूवी से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके पिता एवं निर्देशक अनिल शर्मा को अपने बेटे पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि उनका बेटा बहुत कामयाब स्टार बनेगा।

10/10

देओल खानदान की अगली पीढ़ी भी रुपहले पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। इस लिस्ट में सनी देओल के बेटे करण देओल का भी नाम शामिल हो गया है। करण को उनके पिता खुद लांच कर रहे हैं। सनी उनके लिए पल पल दिल के पास नामक मूवी डायरेक्ट कर रहे हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.