दस का दम

जिन घरों में होती हैं यह चीज़ें वहां हमेशा हावी रहती हैं परेशानियां

यह चीज़े हमे देखने हानिकारक नहीं लगती हैं लेकिन इनका प्रभाव बहुत ही हानिकारक सिद्ध होता है।

Jan 21, 2019 / 02:02 pm

नितिन शर्मा

जिन घरों में होती हैं यह चीज़ें वहां हमेशा हावी रहती हैं परेशानियां

नई दिल्ली। घर में कुछ विशेष प्रकार की चीजें रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इन चीज़ों को घर में रखने से हानिकारक परिणाम झेलने पड़ते हैं। यह चीज़े हमे देखने हानिकारक नहीं लगती हैं लेकिन इनका प्रभाव बहुत ही हानिकारक सिद्ध होता है। इनके कारण नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ती है। इन चीजों के घर में होने के कारण आपको धन हानी भी झेलनी पड़ सकती है।
1.वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हे घर में रखने से हमेशा धन की कमी हावी होती है और आपको सुख- सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ता है।

2.घर में किसी जगह पर कबूतरों का घोंसला नहीं होना चाहिए। कबूतर का घोंसला होना अशुभ माना जाता है।
3.कहा जाता है कि कबूतर का घोंसला घर में होना संकट को आमंत्रण देता है और ऐसे में इसे तुरंत हटा देना ही अच्छा रहता है।

4.घर में मधुमक्खी का छत्ता भी नहीं होना चाहिए। इससे अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं और घर के लोगों को स्वास्थय हानी हो सकती है।
5.घर में मधुमक्खी का छत्ता होने से घर के किसी व्यक्ति को दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे में मधुमक्खी का छत्ता भी तुरंत हटा देना चाहिए।

6.मकड़ी के जाले भी बहुत गलत और अशुभ माने जाते हैं यह परेशानियों को बढ़ाते हैं और मन में हर समय चिंता उत्पन्न करते हैं।
7.घर में टूटे हुए बर्तन नहीं होने चाहिए। टूटे हुए बर्तनों से हमेशा घर में नकारात्मकता बढ़ती है और समस्याएं गंभीर रूप लेने लगती हैं।

8.घर कि दीवरों में दरारें नहीं होनी चाहिए तुंरत इन्हे ठीक करवाया जाना चाहिए क्योंकि टूटी हुई दीवारों के कारण नकारात्मक दोष हावी होते हैं।
9.टूटी हुई दीवारों के कारण पारिवारिक दोष भी उत्पन्न होता है और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। रूपए पैसों की दिक्कत झेलनी पड़ती है।

10.घर में चमगादड़ के जाले भी नहीं होने चाहिए इससे घर में दरिद्रता का वास होता है और प्रत्येक कार्य में रूकावट पैदा होती है।

Home / Dus Ka Dum / जिन घरों में होती हैं यह चीज़ें वहां हमेशा हावी रहती हैं परेशानियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.