scriptसपनों में नज़र आने वाली यह चीजें देती हैं किसी की मृत्यु के संकेत | these things comes in dream gives signal of someone's death | Patrika News

सपनों में नज़र आने वाली यह चीजें देती हैं किसी की मृत्यु के संकेत

Published: Dec 18, 2018 12:51:03 pm

हम रात को आने वाले सपनों पर ज्यादा गौर भी नहीं करते हैं लेकिन यह बात बेहद दिलचस्प है कि रात को नींद में नज़र आने वाली चीजों का हमारे सामाजिक जीवन पर शुभ या फिर अशुभ असर जरूर पड़ता है।

सपनों में नज़र आने वाली यह चीजें देती हैं किसी की मृत्यु के संकेत

सपनों में नज़र आने वाली यह चीजें देती हैं किसी की मृत्यु के संकेत

नई दिल्ली। रात को सोते समय हम सपने में ना जाने कितने चीजें देखते हैं जिनमें से कितनी तो हम भूल भी जाते हैं। हम रात को आने वाले सपनों पर ज्यादा गौर भी नहीं करते हैं लेकिन यह बात बेहद दिलचस्प है कि रात को नींद में नज़र आने वाली चीजों का हमारे सामाजिक जीवन पर शुभ या फिर अशुभ असर जरूर पड़ता है। कई ग्रंथों में इस बात के संकेत मिलते हैं कि सपनों का कुछ ना कुछ तो औचित्य जरूर होता है। आइये जानते है कि वे कौन सी ऐसे संकेत हैं जो स्वप्न में आने से आप जान सकते हैं कि आपके ऊपर कोई मुसिबत आने वाली है।
1.यदि सपने में आपको कोई खतरनाक प्रवृति का काला जानवर नज़र आता है तो यह एक बुरा संकेत देता है। इसका आशय होता है कि आपके ऊपर कोई खतरा हावी हो सकता है।

2.सपने में अगर आप स्वयं को ऊंचाई से गिरता हुआ देखते हैं तो यह अशुभ संकेत है। आपको कार्यक्षेत्र में हानी हो सकती है।
3.अगर आप सपने में किसी मृत व्यक्ति को देखते हैं तो यह आपके किसी खास की मृत्यु जैसी हानी का संकेत देता है।

4.सपनों में किसी की लड़ाई या झगड़ा होते हुए नज़र आए तो यह संकेत देता है कि आपकी किसी से कहा सुनी हो सकती है अथवा झगड़ा भी हो सकता है।
5.सपनो में अगर सफेद वस्त्र नज़र आते हैं तो यह भी किसी की मृत्यु के संकेतों का प्रबल करता है।

6.सपनो में भगवान की खंडित मूर्तियां नज़र आना किसी बड़ी हानी का संकेत है। यह हानी पारिवारिक भी हो सकती है और कार्यक्षेत्र से जुड़ी हुई भी हो सकती है।
7.सपनो में बंजर पेड़ या जंगल नज़र आना दर्शाता है कि आपको धन हानी हो सकती है।

8.सपनो में अगर निरवस्त्र स्त्री नज़र आती है तो यह भी मृत्यु का संकेतों को प्रबल करती है।
9.सपने में किसी का एक्सिडेंट देखना या फिर रक्त देखना दर्शाता है कि आपके किसी नज़दीकी को इस प्रकार की हानी होने वाली है।

ट्रेंडिंग वीडियो