scriptबुधवार को ज़रूर करें यह उपाय, भगवान गणेश हर दोष से दिलाएंगे छुटकारा | these uapy in ganesh pooja will help you to remove all Problems | Patrika News

बुधवार को ज़रूर करें यह उपाय, भगवान गणेश हर दोष से दिलाएंगे छुटकारा

Published: Apr 03, 2019 09:07:27 am

बुधवार के दिन ही इन उपायों को इसलिए करना चाहिए क्योंकि यह दिन गणेश जी का दिन होता है।
इन उपायों को करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी निराश नहीं रहता है।
इन उपायों का प्रभाव आपको जल्दी ही नज़र आने लगता है।

ganesh ji

बुधवार को ज़रूर करें यह उपाय, भगवान गणेश हर दोष से दिलाएंगे छुटकारा

नई दिल्ली। बुधवार का दिन देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश का दिन होता है। शास्त्रों के अनुसार यह दिन भगवान गणेश की पूजा करने एवं उनकी कृपा पाने का सबसे उत्तम दिन होता है। जो व्यक्ति सच्चे एवं एकाग्र मन से भगवान का स्मरण करता है उसका घर हमेशा सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहता है। माना जाता है कि इस दिन इन विशेष उपायों को करने से आपको भगवान गणेश की कृपा भी मिलती है साथ ही बुध ग्रह का भी शुभ प्रभाव पड़ता है।

1.भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ानी बहुत अच्छी मानी जाती है प्रत्येक बुधवार को उन्हे 11 या 21 दूर्वा घास की गांठ ज़रूर चढ़ाएं।

2.भगवान गणेश को हरे रंग की चीजें अर्पण करें आप हरे रंग के वस्त्र भी गणेश जी की प्रतिमा पर अर्पण कर सकते हैं।

3.प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाना अत्यंत लाभकारी और फलदायक माना जाता है इसी के साथ स्वयं भी गुड़ का सेवन करना चाहिए।

4.यदि बुधवार के दिन किसी अच्छे कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं तो घर से सौंफ ज़रूर खाकर निकलें इससे आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।

5.आप स्वयं भी हरे रंग के वस्त्र पहनकर काम के लिए घर से निकलें इससे आपका पूरा दिन शुभ और सकारात्मक बीतेगा और हर कार्य सम्पन्न होगा।

यह भी पढ़ें

गणेश जी के इस मंत्र का करेंगे जाप हर काम में जल्द मिलेगा लाभ

lord ganesh
6.हरे रंग के वस्त्र पहनना यदि संभव ना हो तो बुधवार को अपनी जेब में हरे रंग का रूमाल रखकर भी कार्य के लिए निकल सकते हैं।
7.बुधवार को ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप करके किसी भी शुभ काम के लिए जाएं इससे आपकी कुंड़ली में बुध ग्रह के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।

8.इस दिन गणेश जी के मंदिर में जाकर हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए इसी के साथ तांबे की वस्तुओं का दान भी आपको फायदा दिलाएगा।
9.इस दिन ताबें का दान करने से व्यक्ति हर प्रकार के बुध ग्रह के दोष से मुक्त होता है साथ ही उसके सारे रोग और पीड़ा खत्म होती हैं।

10.बुधवार के दिन भगवान गणेश को केसरिया रंग का सिंदूर चढ़ाना चाहिए ऐसा करने वाला व्यक्ति सारी परेशानियों और संकटों से दूर होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो