scriptबॉलीवुड के इन मशहूर एक्टरों ने पहली बीवी के होते हुए भी कर ली दूसरी शादी, नहीं दिया तलाक | Patrika News
दस का दम

बॉलीवुड के इन मशहूर एक्टरों ने पहली बीवी के होते हुए भी कर ली दूसरी शादी, नहीं दिया तलाक

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉलीवुड में एक से ज्यादा शादी करने वाले कलाकारों की कमी नहीं है, लेकिन सिल्वर स्क्रीन के कई ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। इन एक्टर्स में कई ऐसे अभिनेता शामिल हैं जो गुजरे जमाने के जाने—पहचाने नाम हैं।

2/10

बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने को लेकर जेहन में सबसे पहला नाम धर्मेंद्र का आता है। उन्होंने पहले प्रकाश कौर से शादी की थी। सनी और बॉबी देओल उनकी पहली बीवी के बच्चे हैं। बाद में धर्मेन्द्र को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी से प्यार हो गया। वो उनसे शादी करना चाहते थे।

3/10

हेमा मालिनी धर्मेन्द्र से उनकी पहली पत्नी के होते हुए शादी नहीं करना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने शादी न करने की बात कही थी। मगर धर्मेन्द्र हेमा के प्यार में इतने दीवाने थे कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक की बात की, लेकिन उनकी पहली पत्नी प्रकाश ने डिवॉर्स से मना कर दिया। तब धर्मेन्द्र ने मजबूरी में इस्लाम धर्म अपनाकर बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली।

4/10

वेट्रेन एक्टर राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा जहीर हैं। पहली बीवी से उनके दो बच्चे हैं। जिनका नाम जूही और आर्य बब्बर है। बाद में फिल्मों में काम करते—करते उनका लगाव उनकी आॅनस्क्रीन पार्टनर स्मिता पाटिल से हो गया। दोनों ने सन् 1980 में शादी कर ली। उस वक्त राज ने अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक नहीं दिया था।

5/10

राज और स्मिता के इस तरह शादी करने को लेकर बहुत बवाल हुआ। लोगों ने उनकी खूब निंदा की। हालांकि दोनों की जोड़ी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई, क्योंकि स्मिता ने बेटे प्रतीक को जन्म देने के दो हफ़्तों बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

6/10

बॉलीवुड एक्टर संजय खान ने इंडस्ट्री की ग्लैमर क्वीन जीनत अमान से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली बीवी भी थी, जिनका नाम जरीन खान था। संजय ने जरीन को तलाक दिए बिना ही चुपके से जीनत से शादी कर ली थी। हालांकि बाद में जीनत और संजय की प्रेम कहानी का अंत बहुत खराब तरीके से हुआ।

7/10

सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की है। हालांकि वो इकलौते ऐसे उदाहरण हैं जिनकी दोनों बीवियां खुशी से साथ रह रही हैं। उनकी पहली शादी सलमा खान से हुई थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड की डॉसिंग क्वीन हेलन से शादी कर ली। हेलन से उनकी कोई संतान न होने के कारण उन्होंने अर्पिता को गोद लिया था।

8/10

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण ने भी अपनी पहली बीवी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी रंजना थी। रंजना से उदित के रिश्ते अच्छे नहीं थे। उनमें विवाद तब बढ़ा जब उदित ने उन्हें बिना डिवोर्स दिए ही दूसरी शादी कर ली थी।

9/10

रंजना ने उदित पर धोखाधड़ी का केस भी किया था। साथ ही उनकी मर्जी के बिना दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपना पक्ष साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज भी दिखाए थे। उनके आरोपों को अदालत ने सही मानते हुए उदित के खिलाफ फैसला सुनाया था। इसके बाद कोर्ट ने उदित को दोनों पत्नियों को साथ रखने का आदेश दिया था।

10/10

मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की थी। दरअसल उनकी पहली पत्नी लॉरेंन बा्रइट थी। महेश और लॉरेन स्कूलमेट थे। बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। तब महेश करियर पर फोकस हो गए। बाद में उन्हें एक्ट्रेस सोनी ने मोहब्बत हो गई। वे उनसे शादी करना चाहते थे। मगर वे अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.