scriptअपने घर पर बना सकते हैं ये चमत्कारी पाउडर, एक हफ्ते में शरीर से मिटा देता है फैट का नामों-निशान | Patrika News
दस का दम

अपने घर पर बना सकते हैं ये चमत्कारी पाउडर, एक हफ्ते में शरीर से मिटा देता है फैट का नामों-निशान

10 Photos
6 years ago
1/10

अक्सर लोगों को अपना बढ़ा हुआ वजन रास नहीं आता है, और इस बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग नीम-हकीमों के चक्कर काटकर परेशान हो जाते हैं इसके बाद भी कोई फायदा नहीं होता है। अगर आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको एक चमत्कारी पाउडर बनाना सिखाने जा रहे हैं, जिसका सेवन रोज करने से आपके शरीर में कभी फैट नहीं बढ़ेगा।

 

2/10

दरअसल जिस पाउडर की हम बात कर रहे हैं वो अलसी, जीरा और आजवाइन के मिश्रण से तैयार किया जाता है। यह चूर्ण वैसे तो मामुली सा लगता है लेकिन इसके सेवन के फायदों के बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।

 

3/10

इस पाउडर में मौजूद आजवाइन भी आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद रहता है, यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है साथ ही आंतो की सूजन से भी आराम दिलाता है।

 

4/10

इस पाउडर में जीरे का भी इस्तेमाल किया जाता है, जीरे के कई फायदे होते हैं क्योंकि जीरे में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं और इसका इस्तेमाल करने से शरीर सालों साल जवान रहता है और हम मोटापे से भी दूर रह पाते हैं।

 

5/10

बता दें कि इस पाउडर को बनाने के लिए आपको आधा कटोरी के हिसाब से अलसी, आजवाइन और जीरा लेना है, इसके बाद आपको अलसी के बीजों को धीमी आंच पर भून लेना है इसके बाद इसमें जीरा और आजवाइन मिलाकर तीनों को पाउडर बना लेना है।

 

6/10

इस पाउडर को आपको हर रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ लेना है और हमेशा ध्यान रखना है कि इसे लेने के बाद एक घंटे तक कुछ भी नहीं खाना है। अगर आप रोज इस पाउडर का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर के साथ आपकी इम्यूनिटी को बनाए रखता है।

 

7/10

इस पाउडर को अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाता है तो एक हफ्ते में आपका वजन तेजी से कम होने लगता है और आपके शरीर में अनावश्यक फैट बनना बंद हो जाता है।

 

8/10

इस पाउडर में मौजूद अलसी से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अलसी में फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिगनन होता है। इसे खाने से भूख भी कम लगती है।

9/10

इस पाउडर के नियमित सेवन से भूख भी खुलकर लगती है और आपका पेट भी ठीक रहता है। ये पाउडर हर उम्र के लोगों के लिए ठीक तरह से काम करता है।

 

10/10

अगर आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो आपको भी अपने घर पर इस पाउडर को बनाकर इसका इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.